खून क़ी फुहार छूटी तो GF प्रिया ने चिल्लाकर साफ कहा क़ी जो मेरा नहीं वह किसी का भी नहीं जो मेरे और BF के बीच में आएगा उसका यही हाल होगा। नई नवेली दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमिका प्रिया शर्मा और उसका BF बबलू अंसारी अरेस्ट है। प्रिया के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ। वही बबलू को शादी का झांसा देकर कई साल तक रेप करने के मामले में जेल जाना होगा। प्रिया क़ी माँ ने बबलू पर FIR कराई है। कई साल…
Category: लखनऊ
यूपी के सरकारी डॉक्टरों-स्टॉफ को आदेश, जहां तैनाती वहीं रुकना होगा रात में
उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों और स्टाफ को अब वहीं रात्रि निवास करना होगा ताकि रात में भी आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं और मेडिकोलीगल कार्य किए जा सकें। अगर अस्पताल परिसर में स्थित सरकारी आवास जर्जर या रहने लायक स्थिति में नहीं है तो उन्हें पांच किलोमीटर के दायरे में ही निवास की व्यवस्था करनी होगी। पीएचसी और सीएचसी के लिए यह आदेश निदेशक प्राथमिक स्वास्थ्य ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों (सीएमओ) को जारी किया है। प्रदेश के खासतौर से ग्रामीण अंचलों के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर…
सरकारी ऑफिस में प्राइवेट कर्मी काम करते मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई, सीएम योगी का फैसला
यूपी में योगी सरकार ने प्राइवेट कर्मचारियो की सरकारी कार्यालय में किसी भी प्रकार का कार्य करने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी। सभी राजस्व कार्यालय और थानों के अंदर प्राइवेट कर्मचारियों को कतई भी ना रखा जाएं अगर कोई भी प्राइवेट कर्मचारी किसी भी एसडीएम की गाड़ी या थानों में तैनात पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी। सीएम ऑफिस ने ऐक्स हैंडल से गुरुवार को पोस्ट किया। लिखा गया कि सरकारी कार्यालय यथा-राजस्व, पुलिस, थानों में कोई भी प्राइवेट कर्मी कार्य करता न मिले, ऐसा पाया जाता है…
योगी सरकार का बड़ा फैसला: 5 हजार में प्राॅपर्टी का बंटवारा, रजिस्ट्री के लिए भागदौड़ खत्म
यूपी में रजिस्ट्री और प्राॅपर्टी के बंटवारे को लेकर योगी सरकार ने नये फैसले लागू किए हैं। अब आपको फाइल लेकर कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। योगी सरकार संपत्ति की बिक्री और खरीद के लिए ई-रजिस्ट्रेशन लागू कर दिया है। वहीं संपत्ति का बंटवारा भी अब मात्र 5 हजार रुपये में हो सकेगा। सरकार ने इसके लिए जरूरी प्रकिया शुरू कर दी है। ऐसे में सरकार के इस फैसले के बाद संपति से जुड़े विवादों में कमी आ सकती है। योगी सरकार ने रजिस्ट्री को लेकर भी कई बदलाव…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व बैंक के प्रतिनिधियों के साथ हुई की महत्वपूर्ण बैठक ?
कृषि और सहायक सेक्टरों का कायाकल्प करेगी यूपी एग्रीस परियोजना। देश के कृषि सेक्टर का पॉवरहाउस है उत्तर प्रदेश। पूर्वांचल के 21 और बुंदेलखंड के 07 जिलों के लिए योगी सरकार की नई पहल। फसलों की उत्पादकता वृद्धि और कृषि में निवेश बढ़ाने और कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करने में उपयोगी होगी नई परियोजना। जेवर एयरपोर्ट के पास एक्सपोर्ट हब की स्थापना की जाए ।विश्वबैंक के सहयोग से शुरू होने वाली है 4000 करोड़ रुपये की नई परियोजना । 10 लाख किसानों को प्रत्यक्ष सहायता मिलेगी, 30% महिला किसान…
लखनऊ: मुख्यमंत्री आवास पर खत्म हुई बैठक में ‘टीम 30’ में शामिल मंत्रियों ने अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्र का फीडबैक सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया।
10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सीएम योगी ने मंत्रिपरिषद के अपने 30 सहयोगियों को जिम्मेदारी दी है और सभी को अपने संबंधित विधानसभा क्षेत्र में हर सप्ताह कम से कम दो दिन प्रवास करने को भी कहा गया था। इसके पीछे की रणनीति उपचुनाव वाली सभी सीटों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं का भी मन टटोलना है। सीएम योगी के अलावा यूपी बीजेपी कोर कमेटी में शामिल दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री…
अयोध्या में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे योगी ?
अयोध्या में 5 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के अयोध्या दौरे पर मंगलवार को आ रहे हैं। सीएम छह व सात अगस्त को अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान उनका अयोध्या में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से मंगलवार को रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे, जिसके बाद वह हनुमानगढ़ी एवं श्रीरामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री आयुक्त सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद…
ED के एक्शन पर अखिलेश यादव के करीबी सांसद बाबू सिंह कुशवाहा का बड़ा दावा!
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की लखनऊ स्थित जमीन जब्त कर ली. कानपुर रोड पर स्कूटर इंडिया के सामने स्थित इस जमीन की कीमत करोड़ों में है. प्रवर्तन निदेशालय की टीम बुलडोजर लेकर आई और जमीन पर हुए अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया. प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है. मामला उस समय का है जब 2007 में मायावती प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं और बाबू सिंह कुशवाहा यूपी में मंत्री थे. उधर…
लखनऊ : ओबीसी दलित संग ब्राह्मणों को साधने की तैयारी में सपा
जनेश्वर मिश्रा का जन्मदिन बड़े स्तर पर मनाने के निर्देश सवर्ण,ओबीसी सियासत में संतुलन बनाने में जुटे अखिलेश 2027 में 40% वोट का लक्ष्य लेकर चल रही समाजवादी पार्टी सपा को हालिया चुनाव में 33.59 प्रतिशत वोट मिला सितंबर महीने में प्रदेश भर में पीडीए पंचायत करेगी सपा जिलों के बाद तहसील स्तर पर PDA पंचायत का आयोजन
लखनऊ-केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भर्ती प्रक्रिया पर हुई मुखर, भर्ती प्रक्रिया में आउट सोर्सिंग का जमकर विरोध किया
सरकार नियमित भर्ती करें, भर्ती में आरक्षण का प्रावधान है, ‘चतुर्थ श्रेणी की भर्तियां आउट सोर्सिंग के ज़रिये होती है’, भर्तियों में आरक्षण का कोई पालन नहीं हो रहा वंचित समाज दबे कुचले लोग वंचित हो गए है, ‘आउट सोर्सिंग में वंचित वर्ग के आरक्षण का पालन हो’, पार्टी इस मुद्दे को जमीनी स्तर पर उठाएगी अनुप्रिया पटेल ने जाति जनगणना की मांग की, ‘जातीय जनगणना से दबे कुचले की संख्या पता चलेगा’, सत्ता आती जाती है संघर्ष ही मात्र विकल्प है
क्या है योगी सरकार का नजूल विधेयक जिसका अपनों ने किया विरोध ?
उत्तर प्रदेश का एक विधेयक इस वक्त खूब चर्चा में है। दरअसल, बुधवार (31 जुलाई) को यूपी विधानसभा में भारी हंगामे के बीच उत्तर प्रदेश नजूल संपत्ति (लोक प्रयोजनार्थ प्रबंध और उपयोग) विधेयक, 2024 पारित किया गया था। इसके बाद जब गुरुवार को यह विधेयक विधान परिषद में आया तो इसे प्रवर समिति को भेज दिया गया। ऐसे में नजूल संपत्ति से जुड़ा विधेयक अब उच्च सदन में अटक गया है। इस विधेयक का भाजपा के कई नेताओं ने विरोध किया है। वहीं एनडीए में भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी…
लखनऊ : लोकायुक्त की वर्ष 2021 की रिपोर्ट विधानसभा में पेश
बाराबंकी के 3 पूर्व DM समेत 6 अफसरों पर कार्रवाई की संस्तुति। IAS अखिलेश तिवारी, उदयभान त्रिपाठी पर कार्रवाई की संस्तुति। डॉ आदर्श सिंह, संजय कुमार सिंह यादव पर कार्रवाई की संस्तुति।IAS रत्नेश सिंह और अनमोल सिंह पर भी कार्रवाई की संस्तुति।
लखनऊ : विधानसभा में उठा हरिशंकर तिवारी का मुद्दा।
उत्तर प्रदेश की सियासत में स्व. हरिशंकर तिवारी की प्रतिमा के लिए बन रहे चबूतरे को तोड़ने का मुद्दा गरमाया रहा। सोशल मीडिया साइट एक्स पर समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव द्वारा पोस्ट किए जाने के बाद विधानसभा में भी नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मुद्दा उठाया। सपा ने गोरखपुर में हरिशंकर तिवारी की मूर्ति के लिए बन रहे फाउंडेशन को तोड़ने का मुद्दा उठाया। जिला प्रशासन ने फाउंडेशन पर बुलडोजर चलवा दिया था. इस पर सपा विधायकों ने विधानसभा में हंगामा किया।…
जनता को मिले अनवरत बिजली, अनुपूरक बजट में 2 हजार करोड़ का प्राविधान : मुख्यमंत्री
लखनऊ। ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश में हो रहे कार्यों को मुख्यमंत्री ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में रखा। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता को अनवरत बिजली मिल सके इसके लिए दो हजार करोड़ रुपए का प्राविधान इस अनुपूरक बजट में किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले कुछ साल में प्रदेश 8 हजार मेगावॉट अतिरिक्त बिजली का उत्पादन थर्मल पॉवर परियोजनाओं के जरिए करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा के तीनों क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। इनमें, पॉवर जनरेशन, ट्रांसमिशन और…
उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे कल पहुंचेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पैतृक गांव सैफई।
विधान सभा मे नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार माता प्रसाद पांडे पहुंचेंगे सैफई। सुबह 11:30 बजे स्टाफ कार द्वारा लखनऊ से सैफई के लिए करेंगे प्रस्थान। दोपहर 2:30 बजे जनपद इटावा के सैफई पहुंचेगे नेता प्रतिपक्ष। सैफई पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे इसी के साथ-साथ स्थानीय स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत भी करेंगे। साय कल 4:30 बजे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे लखनऊ के लिए होंगे सैफई से रवाना।
लखनऊ विधानसभा परिसर में घुसा पानी
विधानसभा मुख्य भवन के अंदर घुसा पानी , पानी की वजह से CM को गेट नंबर 1 से निकाला गया पानी की वजह से सुरक्षा जवान दीवार, गेट पर चढ़े , विधानसभा सचिवालय के कमरों में भी घुसा पानी
प्रदेश के 7 नये मेडिकल कॉलेजों को मिला लेटर ऑफ परमीशन, इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र को मिला बड़ा तोहफा , नये मेडिकल कॉलेजों की अपील पर नेशनल मेडिकल कमीशन ने जारी किया लेटर ऑफ परमीशन आगरा और मेरठ के मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़ाने को भी मिली अनुमति महाराजगंज, शामली और संभल में पीपीपी मॉडल पर स्थापित मेडिकल कॉलेजों में भी शैक्षणिक सत्र को मिली अनुमति गोरखपुर में नये निजी मेडिकल कॉलेज में इस शैक्षणिक सत्र के लिए 50 एमबीबीएस सीटों के लिए एलओपी जारी , हापुड़ में निजी मेडिकल कॉलेज में भी सीट वृद्धि…
लखनऊ- सपा महासचिव शिवपाल यादव का बयान
मुझे मलाल नहीं कि मैं नेता प्रतिपक्ष नहीं बना मैं पहले नेता प्रतिपक्ष रह चुका हूं माता प्रसाद पांडे सीनियर नेता हैं यूपी में लोगों के पैर में गोली मारी जा रही यूपी में फेक एनकांउटर हो रहा है मुसलमान को खासतौर से परेशान किया जा रहा मदरसा बंद करने की बात की जा रही है.
सपा ने सांसद अवधेश प्रसाद का सियासी कद और बढ़ाया
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने लोकसभा की कार्यवाही की कमान आज संभाली । लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ कामकाज संभालते नज़र आये अवधेश प्रसाद । अधिष्ठाता मंडल के तौर पर लोकसभा का कामकाज संभालते नज़र आये अवधेश प्रसाद । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद हैं अवधेश प्रसाद ।
लोकसभा में सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को मिली अहम जिम्मेदारी
लोकसभा के साथ साथ यूपी विधानसभा का सत्र भी चल रहा है। दोनों सदनों में समाजवादी पार्टी के सदस्य बीजेपी सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया और सांसद अखिलेश यादव ने सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और धर्मेंद्र यादव को बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे दी है। समाजवादी पार्टी ने जौनपुर सीट से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को लोकसभा में समाजवादी संसदीय पार्टी का उपनेता नियुक्त किया है, जबकि अखिलेश यादव को सपा संसदीय दल का नेता चुना गया है। सपा के…
