लखनऊ:भाजपा राज में चौपट हुआ व्यापार: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने व्यापार सभा में जताई चिंता

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जून 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित ‘व्यापार सभा’ को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में “कारोबारी आपातकाल” जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। व्यापार सभा में व्यापारियों और कारोबारी संगठनों की भागीदारी रही, जिसमें जीएसटी की जटिलता, टैक्स के नाम पर वसूली, ऑनलाइन कारोबार व विदेशी वस्तुओं के कारण देशी व्यापार के अलाभकारी होते स्वरूप पर गहन चर्चा की…

यूपी में पोस्टमार्टम को लेकर नई गाइडलाइन जारी, अब चार घंटे में पूरी करनी होगी प्रक्रिया

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, अब शव का पोस्टमार्टम अधिकतम 4 घंटे में अनिवार्य डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जारी की नई गाइडलाइन दुःख की घड़ी में परिजनों की पीड़ा कम करने के लिए उठाया गया अहम कदम सभी जिलों के पोस्टमार्टम हाउस में नई व्यवस्था लागू, देरी पर होगी जवाबदेही तय समयबद्ध और संवेदनशील व्यवस्था देने के लिए प्रशासन को कड़े निर्देश

लखनऊ:भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के परिजनों ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन श्री शुभांशु शुक्ला जी के परिजनों ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री शुभांशु शुक्ला की माता श्रीमती आशा शुक्ला, पिता श्री शंभू दयाल शुक्ला, बहन सुश्री शुचि मिश्रा तथा भतीजे श्री वैश्विक मिश्रा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के अभूतपूर्व योगदान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके परिवार को बधाई दी और कहा कि यह पूरे उत्तर प्रदेश…

लखनऊ: सम्यक पार्टी ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री वी. पी. सिंह की जयंती

लखनऊ: 25 जून को सम्यक पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री वी. पी. सिंह की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया। इस क्रम में सम्यक पार्टी कानपुर नगर, सम्यक पार्टी मांडा खास, प्रयागराज द्वारा कार्यक्रम किए गए। मांडा खास, प्रयागराज में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मांडवी देवी स्थान पर पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय मार्गदर्शक मंडल के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिव प्रसाद विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महासचिव गोपाल दास गुप्ता, प्रदेश महासचिव संगठन के. पी. शाक्य, विधानसभा कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल…

लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश, लम्बित राजस्व वादों का शीघ्र समाधान, गरीबों को मिले न्याय।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य में एक से पांच वर्ष तथा उससे अधिक समय से लंबित राजस्व वादों का निस्तारण मेरिट के आधार पर तत्परता से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में गरीबों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अतिक्रमण के मामलों में कार्रवाई करते समय मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए। जब तक गरीबों के लिए वैकल्पिक आवास या व्यवस्था नहीं हो जाती, तब…

लखनऊ:समाजवादी पार्टी की रणनीति से 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होगा-अखिलेश यादव

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जून 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव देश की राजनीति में बड़ा परिवर्तन लाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे भाजपा की धांधलियों से सावधान रहते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। श्री यादव ने सोमवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए…

समाजवादी पार्टी की बड़ी कार्रवाई, तीन विधायकों को किया निष्कासित, इस वजह से लिया एक्शन ?

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने बागी विधायकों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधायकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. सपा ने तीन विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडेय को पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देकर पार्टी से निष्कासित कर दिया है. बीते साल राज्यसभा चुनाव के दौरान इन्होंने क्रॉस वोटिंग करते हुए भाजपा के उम्मीदवारों का समर्थन किया था, जिसके बाद पार्टी की ओर से अब ये कार्रवाई की गई है. सपा ने गोशाईगंज से विधायक अभय सिंह, गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप…

लखनऊ:प्रशिक्षण पूरा होने के बाद हर थाने को मिलेंगे 25 अतिरिक्त सिपाही, कानून-व्यवस्था में आएगा सुधार-डीजीपी राजीव कृष्ण

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस को जल्द ही बड़ी संख्या में नया बल मिलने जा रहा है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि नागरिक पुलिस के 60,244 नवनियुक्त सिपाहियों का 13 माह का प्रशिक्षण जल्द ही पूरा होने वाला है। इसके बाद प्रदेश के प्रत्येक थाने को 25 अतिरिक्त सिपाही उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। डीजीपी ने इसे उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए “गेमचेंजर” बताते हुए कहा कि यह नया…

लखनऊ:भारत ने योग को आत्मकल्याण के माध्यम से लोक कल्याण का माध्यम बनाकर विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 11वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की ऋषि परम्परा का ऐसा मंत्र है, जो स्वस्थ काया के साथ-साथ स्वस्थ मस्तिष्क भी उपलब्ध कराता है। भारतीय मनीषा ने प्राचीन काल से ही योग के महत्व से हम सभी को विस्तृत रूप से अवगत कराया है। मनीषा का मानना रहा है कि ‘शरीरमाद्यं खलु धर्म साधनम्‘ अर्थात् धर्म के सभी साधनों, धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति एक स्वस्थ्य…

लखनऊ:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 भारत की ऋषि परंपरा का वैश्विक उत्सव

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 आज पूरे भारत सहित विश्वभर में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष की थीम रही “योग से सहजीवन की ओर”, जो न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि सामाजिक समरसता को भी समर्पित है। योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा का ऐसा अमूल्य उपहार है, जिसने विश्व को मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग दिखाया है। इस अवसर पर प्रदेशवासियों एवं सभी योग साधकों को हार्दिक बधाइयाँ दी जा रही हैं। फर्रुखाबाद जिले में विभिन्न स्थलों पर आयोजित योग कार्यक्रमों में…

लखनऊ:मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के जैतपुर से 7283.28 करोड़ रु0 की लागत से निर्मित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया

लखनऊ :(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून, 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर के जैतपुर (एन0एच0-27) से 7283.28 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री जी ने घाघरा नदी के कम्हरिया घाट पर निर्मित पुल पर नदी के कटान के बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही, 10 सुरक्षा वाहनां को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा हरीशंकरी का पौधरोपण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कल अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस है। 11 वर्ष पूर्व…

लखनऊ में हुआ प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रांतीय सम्मेलन एवं शैक्षिक संगोष्ठी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया संबोधित

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 राजधानी लखनऊ में आज प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित “प्रांतीय सम्मेलन एवं शैक्षिक संगोष्ठी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में प्रधानाचार्यों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी समस्याओं व सुझावों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य मा० श्री मुकेश शर्मा, पार्षद राजीव वाजपेयी, एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल वर्मा, प्रांतीय महामंत्री नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष…

लखनऊ:पूर्व डीजीपी एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल ने डीजीपी राजीव कृष्ण को भेंट कीं अपनी लिखित क्राइम आधारित पुस्तकें

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक, राज्यसभा सांसद एवं एससी/एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री बृजलाल ने आज उत्तर प्रदेश के डीजीपी श्री राजीव कृष्ण को अपनी स्वयं लिखित प्रसिद्ध पुस्तकों का संग्रह भेंट किया। उन्होंने “इंडियन मुजाहिदीन”, “पुलिस की बारात”, “लखनऊ के रंगबाज़”, “इटावा फाइल्स” और “डेढ़ विश्वा ज़मीन (यूपी क्राइम फाइल्स)” सहित कुल 30 सेट (150 पुस्तकें) डीजीपी मुख्यालय को समर्पित किए। इन पुस्तकों में अपराध जगत की गहराइयों, पुलिसिंग के अनुभवों और उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधियों के किस्सों को…

लखनऊ:मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी रणनीति की समीक्षा की

लखनऊ:(द दस्तक24 न्यूज़) 19 जून 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में लोक निर्माण विभाग की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी रणनीति के सम्बन्ध में समीक्षा की। इस बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ राज्य के समस्त जिलाधिकारीगण, विभिन्न विधानसभाओं के जनप्रतिनिधि और सम्बन्धित विभागीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग की प्रमुख 18 योजनाओं के अन्तर्गत प्रदेश के सभी 75 जनपदों से आगामी 30…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की लोक निर्माण विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में लोक निर्माण विभाग (PWD) की प्रमुख योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों से राज्य में चल रही सड़क, पुल, फ्लाईओवर, और अन्य निर्माण परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा उनके क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की।  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय…

लखनऊ:शासन को पत्र भेज कर पेजा के जिला अध्यक्षों को जिला सूचना कार्यालय में जिला अस्थाई समिति की बैठक में शामिल करने  की मांग- हैदर जैदी

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जिला अध्यक्षो एवं प्रदेश इकाई के मतों से कराने के लिए उत्तर प्रदेश के मंडल मुख्य लाए पर 1- प्रदेश इकाई/ जिला अध्यक्षों के मतो की सूची से मतदान करने 2-जिला अध्यक्षों को जिला सूचना कार्यालय में अस्थाई समिति में शामिल करने के लिए शासन को भेजे गए पत्र पर विचार 3- जिला कार्यकारिणी का गठन कर /मंडल मुख्यालय पर परिचय पत्र वितरित 4-मंडल…

लखनऊ:मुख्यमंत्री ने जनपद अम्बेडकरनगर के विकास की 1184 करोड़ रु0 लागत की 194 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जून 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि आज हम एक नए भारत में रह रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नया भारत विकास भी करता है और अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति भी करता है। आज जनपद अम्बेडकरनगर के विकास की जिन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है, वह परियोजनाएं विरासत और विकास का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। अम्बेडकरनगर जनपद त्रेता युग के प्रारम्भिक काल का साक्षी है। श्रवण बाबा का…

लखनऊ:सेवा ही हमारी संस्कृति और संस्कार हैं -डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 16 जून 2025 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने आज अपने लखनऊ स्थित आवास पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “सेवा ही हमारी संस्कृति और संस्कार हैं। आमजन की समस्याओं को सुनना और समाधान देना ही हमारा दायित्व है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए पूर्ण रूप…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में इतिहास की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती: 60,244 नवचयनित आरक्षियों को नियुक्ति पत्र प्रदान

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 आज लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में भारत सरकार के माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने उत्तर प्रदेश पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 60,244 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह अवसर उत्तर प्रदेश के सुरक्षा ढांचे को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इस विशाल भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों में समाज…

लखनऊ: जन अधिकार पार्टी की लखनऊ में कार्यकर्ता बैठक संपन्न, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 राजधानी लखनऊ में आज जन अधिकार पार्टी की एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के संस्थापक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जौनपुर के पूर्व सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “जन अधिकार पार्टी प्रदेश में एक मजबूत विकल्प…