फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अक्टूबर 2025 जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में कर-करेत्तर राजस्व की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर विभाग, स्टाम्प एवं निबंधन विभाग, आबकारी विभाग, परिवहन विभाग, खनन विभाग, तथा मंडी समिति फर्रुखाबाद की वसूली लक्ष्य से काफी कम पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को राजस्व वृद्धि के लिए ठोस कार्रवाई करने के…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद: 77 निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अक्टूबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ₹1 करोड़ से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की कुल 77 निर्माणाधीन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान यू.पी. प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड कानपुर द्वारा लोहिया अस्पताल में 50 शैय्या क्रिटिकल यूनिट का कार्य समय पर पूरा न करने पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की और संबंधित संस्था के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। इसी प्रकार…
फर्रुखाबाद:स्वदेशी मेला 2025: कृषि आधारित उत्पादों पर संगोष्ठी, हरिशचंद्र नाटक ने लूटी सबका दिल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यू०पी० इंटरनेशनल ट्रेड शो–2025 की तर्ज पर जनपद फर्रुखाबाद में आयोजित जनपद स्तरीय ट्रेड शो–2025 स्वदेशी मेला का छठा दिन उत्साह और जनसहभागिता से भरपूर रहा। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित इस मेले में आज ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के जनमानस, किसानों और छात्रों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने स्वदेशी उत्पादों की जमकर खरीदारी की और आत्मनिर्भर भारत की भावना को साकार किया। आज मेले में कृषि आधारित उत्पादों पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जिला…
फर्रुखाबाद: सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में जनपद की रैंक 26, जिलाधिकारी ने की कड़ी नाराजगी व्यक्त
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अक्टूबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के विकास कार्यों की जुलाई माह की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जनपद की समग्र रैंकिंग 26 रही है। बैठक में कुल 29 विभागों की 65 योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कई विभागों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया गया। विशेष रूप से विद्युत विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, प्राथमिक शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, और पर्यटन विभाग की रैंकिंग सबसे खराब श्रेणी में दर्ज…
फर्रुखाबाद:शमसाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एक अभियुक्त नाजायज रायफल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अक्टूबर 2025 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शमसाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को एक अदद नाजायज रायफल 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में की गई। थाना शमसाबाद पुलिस टीम ने 13 अक्टूबर 2025 को संदिग्ध…
फर्रुखाबाद : उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद ने जिला अधिकारी को संडे बाजार बंद न करने का सोपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद द्वारा श्री मान जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौप मांग की है की नेहरूरोड़ पर वर्षो से सन्डे बाजार लगता आ रहा है वर्षो से लग रहे सन्डे बाजरा से रेडी फेरी वाले छोटे व्यापारियों का पालन पोषण हो रहा है कई वर्षों से लग रहे हैं इस संडे बाजार से खरीदे जा रहे कपड़ों से मिडिल क्लास परिवारों का तन भी ढकता है व सन्डे बाजरा मे ज्यादा तर मिडिल क्लास सर्दियों मे गरम कपड़ो को खरीदते है मिडिल क्लास लोग दुकानों व शोरूम…
फर्रुखाबाद: अपर पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली, अनुशासन और फिटनेस पर दिया जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अक्टूबर 2025 पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आज अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। उन्होंने परेड की सलामी ली और तत्पश्चात पुलिस कर्मियों की परेड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। 🔸 फिटनेस पर विशेष बल:पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ का आयोजन किया गया। एएसपी महोदय ने पुलिसकर्मियों को फिटनेस को दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने की सलाह दी, जिससे वे अपनी ड्यूटी को अधिक दक्षता और ऊर्जा के साथ निभा…
फर्रूखाबाद में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अक्टूबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा जिलाधिकारी ने अभियान की गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा अभी तक अपेक्षाकृत कम रैलियों का आयोजन किया गया है। वहीं, ड्रेनेज क्लीनिंग के कार्य में मोहम्मदाबाद और कमालगंज की प्रगति संतोषजनक नहीं…
फर्रुखाबाद:भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने एबीएसए राजेपुर और सीडीपीओ को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अक्टूबर 2025 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने आज ब्लॉक कार्यालय राजेपुर में धरना प्रदर्शन करते हुए एबीएसए राजेपुर और सीडीपीओ के खिलाफ जमकर विरोध जताया। संगठन ने दोनों अधिकारियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो अधिकारियों को उनके कार्यालयों में नहीं बैठने दिया जाएगा। दरअसल, ग्राम पंचायत कमालुद्दीनपुर के किसानों ने शिकायत की थी कि ग्राम के प्राथमिक विद्यालय और जूनियर विद्यालय को जर्जर घोषित कर गिरा दिया गया है, जबकि विद्यालय की…
फर्रुखाबाद:जनपद स्तरीय ट्रेड शो-2025 (स्वदेशी मेला) के पांचवें दिन उमड़ी भारी भीड़, दीपावली की खरीदारी के साथ झूमे दर्शक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यू०पी० इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तर्ज पर जनपद फर्रुखाबाद में चल रहे जनपद स्तरीय ट्रेड शो-2025 (स्वदेशी मेला) के पांचवें दिन क्रिश्चियन कॉलेज ग्राउंड में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आई भारी भीड़ ने मेले की रौनक बढ़ा दी। दीपावली से जुड़ी वस्तुओं — जैसे दीये, सजावट का सामान, उपहार सामग्री आदि — की जमकर खरीदारी की गई। आज मेले का अवलोकन करने पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष श्री फतेहचन्द्र वर्मा, संयोजक श्री डी०एस० राठौर (जिला महामंत्री), सह संयोजक श्री अमरदीप…
फर्रुखाबाद:संचारी रोग नियंत्रण विशेष अभियान के तहत चूहे/छछूदर से फैलने वाले रोगों की रोकथाम पर जागरूकता बढ़ाई जा रही है
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अक्टूबर 2025 संचारी रोग नियंत्रण विशेष अभियान के अंतर्गत जिलेभर में चूहे एवं छछूदर से फैलने वाले खतरनाक रोगों की रोकथाम को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कृषि विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से लोगों को इन जीवों से फैलने वाले संक्रमण, उनकी सावधानियों और नियंत्रण उपायों की जानकारी दी जा रही है। चूहे फसलों को बुवाई से लेकर अन्न भंडारण तक भारी नुकसान पहुंचाते हैं। इसके साथ ही वे कई संक्रामक रोगों के वाहक भी हैं जो मनुष्यों तक…
फर्रुखाबाद:स्वदेशी रोजगार मेले में उमड़ा जनसैलाब– भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया अवलोकन, स्वदेशी उत्पाद अपनाने का किया आह्वान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अक्टूबर 2025 क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान में आज आयोजित स्वदेशी रोजगार मेला का अवलोकन भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों, कमालगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सीलचंद्र राजपूत तथा जिला पंचायत प्रतिनिधियों ने किया। रोजगार मेले में विभिन्न स्वदेशी उत्पादकों और उद्योगों ने अपने स्टॉल लगाए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था — देश के आम नागरिकों को भारतीय उत्पादों के उपयोग और खरीदारी के लिए प्रेरित करना तथा आत्मनिर्भर भारत के अभियान को आगे बढ़ाना। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने इस अवसर…
फर्रुखाबाद: अवैध आतिशबाजी के खिलाफ अभियान में 54 कार्टन आतिशबाजी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अक्टूबर 2025 जनपद में दीपावली पर्व से पूर्व आतिशबाजी के अवैध भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने कुल 54 कार्टन आतिशबाजी बरामद करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान जनपद के विभिन्न थानों में संचालित किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना या विस्फोट की संभावना को रोका जा सके। कार्रवाई का विवरण…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ विशेष कार्यक्रम
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अक्टूबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फर्रुखाबाद में आज युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के 82 युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल की सक्रिय भागीदारी रही। इसके साथ ही पीआरडी जवान, पुलिस कर्मी एवं खिलाड़ी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविंद कुमार गौड़, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अनिल…
फर्रुखाबाद में मिशन शक्ति 5.0 के तहत कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अक्टूबर 2025 महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 के तहत आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में “कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं निवारण) अधिनियम 2013” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में एवं उनकी अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, एडिशनल एसपी डॉ संजय सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्र, अपर जिला जज एवं सचिव, जिला…
फर्रुखाबाद:प्रकृति की ओर लौटें, कृत्रिमता से दूर रहें – सरसों पालक का साग और मक्का की रोटी से पाएं स्वस्थ जीवन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अक्टूबर 2025 आधुनिक जीवनशैली की तेज़ रफ्तार ने हमें प्रकृति से दूर कर दिया है। फास्ट फूड, पैकेज्ड स्नैक्स और रासायनिक उत्पादों का बढ़ता सेवन हमारी सेहत को अंदर ही अंदर कमजोर कर रहा है। जबकि प्रकृति हमें ऐसे अनमोल खजाने प्रदान करती है जो न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि हमारे शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान भी बनाए रखते हैं। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए Zane Pharmaceuticals का आयुर्वेदिक ब्रांड Zane Ayurveda लोगों को “प्रकृति से प्रगति तक” की राह पर लौटने के लिए…
फर्रुखाबाद:“कदमों की थकान मुस्कान में बदल जाती है” — अमित यादव मोहम्मदाबाद चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 जनपद के मोहम्मदाबाद चतुर्थ क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अमित यादव ने अपने समर्थकों और क्षेत्रवासियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि — “कदमों की थकान चाहे जितनी भी हो, मंज़िल पर पहुंचकर सारा दर्द मुस्कान बन जाता है।” उन्होंने आगे कहा कि यह चुनावी सफर केवल व्यक्तिगत संघर्ष नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सहयोग की यात्रा है। समाज के हर वर्ग के सहयोग और वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद से वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए…
फर्रुखाबाद:निषाद पार्टी ने की जिला बैठक, 15 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के आगमन को लेकर बनी रणनीति
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 निषाद पार्टी के जिला कार्यालय पवन आयल मिल कंपाउंड, बढ़पुर फर्रुखाबाद में आज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 15 अक्टूबर को फर्रुखाबाद आगमन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार करना रहा। बैठक में पदाधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता की जिम्मेदारी सौंपी गई और जिला स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना कादरीगेट क्षेत्र में की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा थाना कादरीगेट क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने स्थानीय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए आमजन से संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने क्षेत्र में चल रही धार्मिक गतिविधियों को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व कर्मचारियों…
फर्रुखाबाद: ग्राम महरूपुर रावी में 300 किलो ग्राम लहन मौके पे नष्ट किया गया
आबकारी आयुक्त, उ0प्र0 महोदय के आदेश एवं जिलाधिकारी, फर्रूखाबाद के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी फर्रुखाबाद श्री जी0पी0गुप्ता के पर्यवेक्षण में विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 11/10/2025 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा मय स्टाफ द्वारा थाना कमालगंज के अंतर्गत आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया| स्टाक रजिस्टर, pos से बिक्री, online Payment, CCTV कैमरा का परीक्षण किया गया। संदिग्ध ग्राम महरूपुर रावी में 300 किलो ग्राम लहन मौके पे नष्ट किया गया । 18 लीटर कच्ची शराब मौके पर बरामद हुई| आबकारी अधिनयम की सुसंगत धाराओं…
