फर्रुखाबाद:अवैध आतिशबाजी भंडारण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अक्टूबर 2025 जनपद फतेहगढ़ में दीपावली पर्व के मद्देनज़र आतिशबाजी के अवैध भंडारण व विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना अमृतपुर पुलिस ने अभियान के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आतिशबाजी से भरे कुल 13 कार्टन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 18.10.2025 को थाना अमृतपुर पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।…

फर्रुखाबाद:थाना अमृतपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अक्टूबर 2025 को थाना अमृतपुर पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण (Mission Shakti 5.0) के अंतर्गत अमृतपुर बाजार में महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्तिकरण और जागरूकता के उद्देश्य से जागरूक किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। टीम द्वारा उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों — जैसे महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108 तथा महिला थाने का संपर्क नंबर आदि…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत पारिवारिक विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान, थाना कंपिल पुलिस की सराहनीय पहल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना कंपिल पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक पारिवारिक विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाकर मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 19.10.2025 को थाना कंपिल क्षेत्र में एक पति-पत्नी के मध्य पारिवारिक कारणों से उत्पन्न मतभेद के निस्तारण हेतु काउंसलिंग की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना कंपिल पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर संवाद के माध्यम से उनकी बात सुनी और उन्हें वैवाहिक जीवन की…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति टीम ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: सड़क पर मिली बेहोश बुजुर्ग महिला की जान बचाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अक्टूबर 2025 थाना कादरीगेट क्षेत्र की मिशन शक्ति टीम ने आज अपने कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील रवैये का परिचय देते हुए एक सराहनीय कार्य किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ० राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद के बाहर सड़क पर एक बुजुर्ग महिला बेहोशी की अवस्था में पड़ी मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम थाना कादरीगेट तुरंत मौके पर पहुंची और मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए बुजुर्ग महिला को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती कराया। टीम की त्वरित कार्यवाही के कारण…

फर्रुखाबाद: 20 लाख की साइबर ठगी का खुलासा: साइबर क्राइम पुलिस ने दो ठगों को किया गिरफ्तार, स्कॉर्पियो कार, मोबाइल व नगद बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अक्टूबर 2025 साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 20 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 05 मोबाइल फोन (4 एंड्रॉयड व 1 आईफोन), 12,200 रुपये नकद, 05 एटीएम कार्ड और एक स्कॉर्पियो कार (UP78 GP 9944) बरामद की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद/अपराध श्री अजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए…

फर्रुखाबाद: रिफाइनरी प्लांट में लगी भीषण आग, धमाके से सात किमी. दूर तक दहले लोग

(द दस्तक 24 न्यूज़) फर्रुखाबाद में रिफाइनरी प्लांट में भीषण आग लग गई। प्लांट मालिक व मजदूरों ने भागकर जान बचाई। एक मजदूर झुलस गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के सादिकपुर-शुकरुल्लापुर के बीच स्थित बायो रिफाइनरी प्लांट में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे भीषण धमाके होने लगे। प्लांट में मौजूद मालिक व मजदूरों ने भागकर जान बचाई। हालांकि एक मजदूर झुलस गया, उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। आसपास के करीब सात किलोमीटर तक तेज धमाकों की आवाजें और आग की लपटें साफ दिखाई दे रही हैं।आग इतनी भीषण…

फर्रुखाबाद: दीपावली पर आग से सुरक्षा हेतु जिला प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अक्टूबर 2025 दीपावली पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण फर्रुखाबाद द्वारा आग से सुरक्षा के उपायों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे “अग्नि सुरक्षा पर ध्यान दें, सुरक्षित जीवन का आनंद लें” के सिद्धांत पर चलें और सुरक्षा उपायों का पालन करें। जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि दीपावली के दौरान सजावट, दीयों, पटाखों और विद्युत उपकरणों के प्रयोग…

फर्रुखाबाद के कम्पिल क्षेत्र में खुदाई के दौरान मिली भगवान बुद्ध की प्राचीन प्रतिमा

फर्रुखाबाद।(कम्पिल):(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अक्टूबर 2025 जनपद के कम्पिल क्षेत्र में शनिवार दोपहर खुदाई के दौरान एक प्राचीन पत्थर की प्रतिमा प्राप्त हुई है। यह प्रतिमा भगवान बुद्ध की बताई जा रही है, जिसमें वे ध्यान मुद्रा में विराजमान हैं। विशेष बात यह है कि प्रतिमा के पीछे और ऊपर नाग के फन फैले हुए हैं, जो संरक्षण और करुणा का प्रतीक माने जाते हैं। मिली हुई प्रतिमा में भगवान बुद्ध की चार प्रतिमाएँ हैं, जो चारों दिशाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। यह कला शैली बौद्ध धर्म में अत्यंत…

फर्रुखाबाद:धनतेरस व दीपावली पर्व को लेकर डीएम व एसपी ने बाजारों में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अक्टूबर 2025 आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फतेहगढ़ महोदया द्वारा शनिवार को कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के सर्राफा बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने बाजार में खरीदारी कर रहे नागरिकों से संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है और आमजन सुरक्षित वातावरण में त्यौहार मना सकेंगे।…

फर्रुखाबाद में स्वदेशी मेला-2025 का भव्य समापन, सांसद मुकेश राजपूत ने किया उत्साहवर्धन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अक्टूबर 2025 जनपद स्तरीय ट्रेड शो-2025 (स्वदेशी मेला) का आज भव्य समापन मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से भारी जनसमूह उमड़ पड़ा और लोगों ने स्वदेशी उत्पादों की जमकर खरीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत काकोरी काण्ड पर आधारित नाट्य प्रस्तुति से हुई, जिसने स्वतंत्रता संग्राम की यादें ताज़ा कर दीं। इसके उपरांत सांसद श्री राजपूत ने मेले में लगे विभिन्न स्टालों का भ्रमण कर संचालकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं को किया गया सशक्त व जागरूक- विधायक, डीएम व एसपी रहे उपस्थित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अक्टूबर 2025 थाना कायमगंज क्षेत्रांतर्गत PN फाउंडेशन स्कूल में आज मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं को सशक्त एवं जागरूक करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक कायमगंज, श्रीमान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा, सुरक्षा और सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई —…

फर्रुखाबाद:आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति में भाजपा पदाधिकारियों के परिजनों को तरजीह, पारदर्शिता पर उठे सवाल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अक्टूबर 2025 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनपद में हुई 12 आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नियुक्ति सूची में भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारियों, नेताओं और जनप्रतिनिधियों के परिजनों के नाम शामिल होने से पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, सांसद मुकेश राजपूत की पुत्री आरती देवी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला के भाई सुमित सिंह, भाजपा नेता एवं पूर्व शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) के पुत्र शुभम चित्रांश, भाजपा जिलाध्यक्ष की रिश्तेदार…

फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम एवं एसपी ने सुनी जन शिकायतें, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अक्टूबर 2025 तहसील कायमगंज में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित विभागीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी शिकायत का समाधान टालमटोल रवैये से न किया जाए।…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत अमर ज्योति इंटर कॉलेज में बालिकाओं को किया गया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अक्टूबर 2025 महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना अमृतपुर क्षेत्र के अमर ज्योति इंटर कॉलेज, गनुआपुर में बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा दल की टीम ने छात्राओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों जैसे — 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला सहायता), और 1098 (बाल सहायता) — की जानकारी दी। टीम ने बताया कि इन नंबरों के माध्यम से महिलाएं व बालिकाएं किसी भी आपात स्थिति…

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की जानकारी दी गई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 आज मिशन शक्ति टीम एवं कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र की पुलिस ने बाघ कूंचा स्थित ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल का दौरा किया। इस अवसर पर बालिकाओं और महिलाओं को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न प्रकार की सुरक्षा उपायों, स्व-रक्षा तकनीकों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसके साथ ही, उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में भी मार्गदर्शन किया गया।मिशन शक्ति अभियान का…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत सिविलियन विद्यालय अमृतपुर में बालिकाओं को किया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 थाना अमृतपुर की एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान “5.0” के तहत सिविलियन विद्यालय, अमृतपुर में बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर टीम ने छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और सामाजिक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। साथ ही, उन्हें सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई, जिससे किसी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के अभियान बालिकाओं में आत्मरक्षा…

फर्रुखाबाद:पुलिस ने आगामी त्योहारों को लेकर निकाली पैदल गश्त, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने संभाली कमान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। गश्त के दौरान एएसपी डॉ. संजय सिंह ने बाजार, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए शांति और सौहार्द…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस की पैरवी से तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025  पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कम्पिल क्षेत्र में दर्ज एक हत्या और अपहरण के मामले में पुलिस की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्तगण — 1. राजमियाँ उर्फ चीनू पुत्र पुत्तन अली निवासी डाक बंगला थाना कायमगंज, 2. आसिफ उर्फ करू पुत्र माजिद अली उर्फ…

फर्रुखाबाद: पुलिस की प्रभावी पैरवी से अभियुक्त राजमियाँ उर्फ चीनू को 3 वर्ष का कठोर कारावास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार अपराधियों को सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम एवं अभियोजन पक्ष के समन्वित प्रयासों से अभियुक्त राजमियाँ उर्फ चीनू पुत्र पुत्तन अली, निवासी डाक बंगला, थाना कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद को 3 वर्ष के कठोर कारावास एवं ₹10,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 209/2008, वाद संख्या 449/2008, धारा 25/27 आयुध अधिनियम के तहत थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़ में…

फर्रुखाबाद में आयोजित हुआ मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम, सांसद व जिलाधिकारी ने किसानों को किया संबोधित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 क्रिश्चियन इंटर कॉलेज ग्राउंड, फर्रुखाबाद में आज मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, उप कृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्र, जिला कृषि अधिकारी बी.के. सिंह, कृषि वैज्ञानिक अरविन्द कुमार एवं महेन्द्र प्रसाद, पर्यावरणविद गुंजा जैन, तथा भा.ज.पा. नेता श्री वीरेन्द्र सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।…