पूरनपुर खंड विकास अधिकारी पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम लहा में बहुत से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार है जिनके पास अभी तक सरकारी आवास नहीं मिल पा रहे हैं ग्राम प्रधान अपने चाहेतो के आवास सूची में दे दिए हैं अधिकारियों की मिली भक्त से द्वारा गांव की सर्वे कराकर मकान और राशन कार्ड बना दिए जाते हैं और गांव के गरीब किसान महिलाएं मजदूर के कोई भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और जैसे कि गरीब महिलाएं को सुविधाएं नहीं मिल…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत :मरकरी लाइट खराब,शिकायत
पूरनपुर। नगर के मोहल्ला गणेश गंज पूर्वी के वार्ड नंबर 20 यूनियन बैंक के पास लाखों रुपए की लागत से खंभों में लगाई गई मरकरी लाइट कई महीनों से खराब पड़ी हुई है।इसके चलते मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बताया जाता है कि एक माह से लगातार पूरा मोहल्ला अंधेरे में रहने को मजबूर हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पूर्व सभासद नासिर रजा बरकाती ने अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर खराब पड़ी लाइटों की…
पीलीभीत : किशोरी ने परिवार को किया वेहोश,प्रेमी के साथ फरार
पूरनपुर। नशीला पदार्थ खिलाकर परिजनों को किशोरी ने बेहोश कर दिया।मौका पाकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।सुबह किशोरी को घर ना पाकर परिजनों के होश उड़ गए।मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी का पडोस के गांव के युवक से कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। परिजनों को भनक लगने पर दोनों पर मिलने पर पाबंदी लगा दी गई।उसके बावजूद दोनों चोरी चुपके से मिलते हैं।बीती रात किशोरी ने परिजनों को किसी में नशीला पदार्थ मिला कर…
पीलीभीत : पुलिस ने छात्रा को किया वरामद,युवक से पूछताछ
पूरनपुर। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती बीएससी की छात्रा है।बुधवार को मोहल्ले का रहने वाला एक गैर समुदाय का युवक छात्रा को बहला फुसलाकर अपने घर ले आया।जानकारी लगने के बाद परिजनों के होश उड़ गए।सूचना मिलने पर पुलिस ने छात्रा व युवक को दबोच लिया।जानकारी लगने के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री संजय मिश्रा,जीत सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर नाराजगी व्यक्त की। पुलिस ने छात्रा को उसके परिजनों को सौंप दिया।राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक के विरुद्ध कार्रवाई करने की…
पीलीभीत : ड्रम से जमीन पर गिरे युवक की मौत,मचा कोहराम
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी श्रीपाल बुधवार को धान को सुरक्षित करने के लिए ड्रम पर चढ़ कर धान भर रहा था।इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। जमीन पर गिरने से वह वहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन उसको उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे।लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।मामले को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।मृतक के तीन बच्चे हैं।घर का मुखिया होने के चलते वे अपने परिवार का भरण पोषण…
पीलीभीत : मेंड विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति निवासी ओमप्रकाश का गांव के ही रहने वाले ईश्वरी प्रसाद से विवाद चल रहा है। मंगलवार को ओम प्रकाश के खेत की मेड ईश्वर प्रसाद अपने खेत में मिलाने लगा। जानकारी लगने पर बह मौके पर पहुंचा।मेंड काटने का विरोध किया।आरोप है कि इस उसने अपने परिवार के लोगों को बुला लिया। दोनों में पहले गाली गलौज हुई।उसके बाद मामले ने तूल पकड़ा।इस पर दोनों पक्ष लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से लैस होकर आमने-सामने आ गए।दोनों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने…
पीलीभीत :झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत
पूरनपुर। झोलाछाप डॉक्टर ने रुपयों के लालच में महिला का गलत इलाज कर दिया।हालत बिगड़ने पर उसको बरेली अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।पति ने पुलिस को तहरीर देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रजागंज देहात क्षेत्र निवासी शमशेर अहमद ने बताया उसकी पत्नी रेशमा वी 31 अक्टूबर की रात्रि को बुखार आया था। अगले दिन सुबह नगर के करीमगंज निवासी एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां भर्ती कराया।बताया जाता है कि डॉक्टर ने रुपए बढ़ाने के लिए…
पीलीभीत :निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्राथमिक स्तर के शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों का चार-चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कुल 22 बैंचों में 1083 प्रशिक्षार्थियों को कराकर सभी प्रशिक्षणों का समापन हुआ
पूरनपुर। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्राथमिक स्तर के शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों का चार-चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कुल 22 बैंचों में 1083 प्रशिक्षार्थियों को कराकर सभी प्रशिक्षणों का समापन हुआ। सभी प्रशिक्षार्थियों का पोस्ट टेस्ट करवाने के पश्चात ऑनलाइन फीड बैक भरवाए गए।ब्लाक संसाधन केंद्र पूरनपुर में खण्ड शिक्षाधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 669 शिक्षक एवं 414 शिक्षामित्रों का प्रशिक्षण चार-चार दिवसीय 29 अगस्त से 50-50 प्रशिक्षार्थियों के दो बैचों में बनाकर प्रारम्भ हुआ था। जिसमें…
पीलीभीत :दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय बाल मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ उच्च प्राथमिक विद्यालय धुरियापलिया में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर किया।
पूरनपुर ब्लाक स्तरीय दो दिवसीय बाल मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता 10 नवम्बर से शुरू हुई, जिसका समापन 11नवम्बर को होगा। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता धुरियापलिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित हुई। इसमें ब्लाक के संकुल केंद्र से विजयी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता खण्ड शिक्षाधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में शुरू हुई। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से प्रारम्भ हुई। इसमें पहले दिन प्राथमिक स्तर की 50, 100, 200 मीटर…
पीलीभीत :अपर पुलिस अधीक्षक डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी द्वारा यातायात माह नवंबर 2022 के उपलक्ष्य में छात्र-छत्राओं को यातायात नियमों के सम्बन्ध में किया जागरूक।
पीलीभीत यातायात माह नवंबर 2022 के उपलक्ष्य में ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल टनकपुर रोड पीलीभीत में स्कूली छात्र छात्राओं को अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी एवं एआरटीओ पीलीभीत वीरेंद्र सिंह एवं यातायात प्रभारी निर्देश चौहान द्वारा यातायात के नियमों के बारे में समझा कर जानकारी दी गई तथा यातायात सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। सभी छात्र-छत्राओं एवं उपस्थित सभी शिक्षकों आदि से सावधानी पूर्वक ड्राइविंग करने एवं सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में यातायात कॉलेज के…
पीलीभीत:चुनाव आयोग के निर्देश पर बुधवार को क्षेत्र के बीएलओ ने अपने मतदेय स्थलों पर पहुंचकर निर्वाचक नामावली 2023 को प्रकाशित कर ग्रामीणों को मतदाता सूची पढ़कर सुनाई।
पूरनपुर अमरैयाकलां। चुनाव आयोग के निर्देश पर बुधवार को क्षेत्र के बीएलओ ने अपने मतदेय स्थलों पर पहुंचकर निर्वाचक नामावली 2023 को प्रकाशित कर ग्रामीणों को मतदाता सूची पढ़कर सुनाई। जिसमें मतदाताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूर्व में चले विधानसभा संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के पश्चात बुधवार को क्षेत्र के बूथ लेबिल आफीसर (बीएलओ) अपने-अपने मतदेय स्थलों पर पहुंचकर बूथों पर बीएलओ ने ग्रामीणों और पदाभिहित अधिकारी की मौजूदगी में बीएलओ ने अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर विधानसभा, लोकसभा की मतदाता सूची का प्रकाशन किया। बीएलओ ने…
पीलीभीत:परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
पूरनपुर अमरैयाकलां। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं के अभिभावकों ने विद्यालय में आकर बैठक में प्रतिभाग किया। अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की प्रगति विषयक जानकारी समस्त कक्षाअध्यापकों द्वारा उनके अभिभावकों को प्रदान की गई।बैठक में शिक्षकों ने अभिभावकों को बताया कि विद्यालय में पढ़ने बाले बच्चों के आधार में कोई गलतियां है या किसी छात्र व छात्रा क़ा आधार किसी कारणवश नहीं बन सका है। ऐसे अभिभावक अपने बच्चों क़ा विद्यालय से एक फार्म भरवाकर प्रमाणित कराकर पूरनपुर में लगे आधार कैम्प में अवश्य…
पीलीभीत: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता दिनांक 01.01.2023 का किया गया शुभारम्भ।
पीलीभीत जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता दिनांक 01.01.2023 कार्यक्रम का शुभारम्भ राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में किया गया। राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वोटर हेल्प लाइन ऐप के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुये उपस्थित छात्राओं, अध्यापक को एन.वी.एस.पी. व वी.एच.ए. पोर्टल के सम्बन्ध में जानकारी की दी गई। वोटर हेल्प लाइन ऐप को डाउनलोड करने के उपरान्त नई वोटर आईडी बनाने, संशोधित करने सहित प्रारूप-6, प्रारूप-6ख, प्रारूप-7 व प्रारूप-8…
पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा मेडिकल कालेज के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज निर्माण के सम्बन्ध में मैप लेआउट के माध्यम से जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निर्माण कार्यों को देखा गया और ईंट, सीमेन्ट, मोरिंग व सरिया की गुणवत्ता देखी गई। ईंट की गुणवत्ता ठीक न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये ईंट बदलवाने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी ने ब्रिक की गुणवत्ता व ब्रिक के वजन के सम्बन्ध में जानकारी ली…
पीलीभीत: बाबा रणछोड़दास की चौथी बरसी के उपलक्ष्य में विशाल पूज्य संत सम्मेलन श्रीराम जानकी मंदिर के समीप रामलीला मैदान में हुआ
पूरनपुर। बाबा रणछोड़दास की चौथी बरसी के उपलक्ष्य में विशाल पूज्य संत सम्मेलन श्रीराम जानकी मंदिर के समीप रामलीला मैदान में हुआ। जिसमें दूरदराज के कई जिलों के सैकड़ो साधू सन्त सम्मेलन में पहुंचे और भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरनपुर रामलीला मैदान के सामने श्रीराम जानकी मंदिर के महंत बाबा राघवदास के द्वारा अपने गुरुदेव बाबा रणछोड़दास की चौथी बरसी के उपलक्ष्य में विशाल पूज्य संत सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें नैमिष के महामंडलेश्वर सन्तोष दास खाकी, प्रीतमदास, सुरेन्द्रदास, सीतापुर के पूरनदास, बरेली के दयालदास, रामलखनदास,…
पीलीभीत:सतीश मिश्र “अचूक” की सातवीं पुस्तक “आरती व चालीसा संग्रह” का हुआ विमोचन
पूरनपुर। कवि व पत्रकार सतीश मिश्र “अचूक” की सातवीं पुस्तक “आरती व चालीसा संग्रह” का विमोचन आज पूरनपुर में आयोजित विशाल पूज्य संत सम्मेलन में नैमिष धाम के महंत संतोषानंद जी खाकी महाराज ने विधायक बाबूराम पासवान व अन्य संतों की मौजूदगी में किया। इस मौके पर कई कवि व साहित्यकार भी मौजूद रहे। सभी ने रचनाकार के प्रयास की सराहना की। मौजूद सभी संतों व अतिथियों को पुस्तक निशुल्क वितरित की गई।कवि व पत्रकार सतीश मिश्र “अचूक” की अब तक 6 पुस्तकें आ चुकी हैं। आज उनकी सातवीं पुस्तक…
पीलीभीत: अवैध शस्त्र की बरामदगी हेतु अपराधियो के विरुद् चलाये जा रहे अभियान अभियान के अन्तर्गत अपराधी पकड़े गए
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 व अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिवाठी के कुशल निर्देशन क्षेत्राधिकारी बीसलपुर के पर्यवेक्षण में वर्तमान मे अवैध शस्त्र की बरामदगी हेतु अपराधियो के विरुद् चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बीसलपुर पुलिस द्वारा दिनांक 7.11.2022 को अभियुक्त गण 1. सुल्तान पुत्र इरफान निवासी मो0 ग्यासपुर निकट ईदगाह चौराहा कस्बा व थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत 2. भूरा पुत्र छुटकुन्नू निवासी मो0 हबीबुल्ला खां जनूबी कस्बा व थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत को 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व…
पीलीभीत:अमरैयाकलां में बने हर्बल पार्क की सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने की सराहना
जिले में सर्वप्रथम अमरैयांकलां में बनाए गए हर्बल पार्क की हर तरफ प्रंशसा की जा रही है।हर्बल पार्क में सौ से अधिक औषधियों के पौधों की सुगंध में ओपन जिम में व्यायाम कर अपने शरीर को फिट रखने की सुविधा उपलब्ध है। अमरैयाकला में स्थित हर्बल पार्क को देखने के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पहुँचे। उन्होंने हर्बल पार्क को बनाने वाले ग्राम प्रधान की बड़ी ही प्रशंसा की। और हर्बल पार्क की सराहना की।पूरनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत अमरैयाकलां में भी हर्बल पार्क बनाने और जिम खोलने की…
पीलीभीत:महिला का पैर कुचलने के मामले में ट्रक चालक पर केस
पूरनपुर। कृषि उत्पादन मंडी से सब्जी खरीदने जा रही वृद्धा को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।जिससे उसका पैर बुरी तरह से कुचल गया।वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी अगबरी बेगम मंडी में सब्जी लेने जा रही थी।इसी दौरान नगर के माधोटांडा रोड स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रहे ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी।ट्रक की चपेट में आकर महिला का पैर बुरी तरह कुचल गया। घटनाक्रम को…
पीलीभीत:वृद्ध की पिटाई करने के मामले में दंपत्ति पर केस दर्ज
पीलीभीत पूरनपुर। महिला की मदद से बृद्ध की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हरकत में आई पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।घायल का अभी भी इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव नजीरगंज निवासी सर्बजीत सिंह ने बताया वह अपने घर से बाहर खड़ा था। इसी दौरान उनका बेटा मुख्त्यार सिंह व बलजीत कौर गाली गलौज करने लगे।विरोध करने पर दोनों ने वृद्ध को लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा।जान से…
