कन्नौज : संविधान दिवस पर कांग्रेसियों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को किया याद

मंगलवार को जिला कार्यालय मकरंद नगर कन्नौज में जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अध्यक्षता में संविधान दिवस मना कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को याद किया गया। नसीरपुर कन्नौज स्थित भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनकर पुष्पांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने अपने संबोधन में बताया कि आज के दिन 26 नवंबर सन 1949 को हमारा संविधान बनकर तैयार हो गया था । लेकिन सन 1950 को संविधान पूर्णता लागू किया गया । संविधान के निर्माता अंबेडकर ने भारत को…

कन्नौज : सड़क पार करते समय बस की टक्कर से वृद्ध दिव्यांग महिला घायल

सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर निवासी बुजुर्ग दिव्यांग महिला सिराजन वानो पत्नी नसरुदीन खान खडिनी स्थिति आर्यवत ग्रामीण वैक खडिनी मे गाव से साईकिल से पति-पत्नी बैंक से रुपए निकलने के लिये गये । खडिनी मे बैक के सामने रोड पार करते समय विधूना की तरफ से आ रही नेशनल मोटर यूनियन प्राईवेट बस की टक्कर से महिला बीच रोड पर गिर पडी। बस की चक्कर से वृद्ध महिला का दूसरा पर भी कटा। टक्कर से महिला की हालत वही स्थानीय लोगों निकल ने इसकी सूचना पुलिस को दी।…

कन्नौज: घने कोहरे को लेकर दी जानकारी यातायात उप निरीक्षक अरशद अली

छिबरामऊ। नवंबर माह समाप्ति की ओर है वहीं दिसंबर की शुरुआत होने वाली है अब आपको भी सड़क पर कोहरे का सामना करना पड़ेगा,उक्त बात छिबरामऊ में टी एस एस आई अरशद अली ने वाहन चालकों से कहीं। आगे उन्होंने कहा कि आप सबको भी दिन भर की भाग दौड़ रहती है। कहीं ना कहीं आपकी यात्रा होती है चाहे आप ड्यूटी तक के लिए जा रहे हो या अपने बिजनेस के लिए या निजी काम के लिए जा रहे हो तो आपको यात्रा करनी ही करनी है। पर अब…

कन्नौज : खेत में खाद फेंकते समय आवारा अन्ना साड ने किया हमला घायल

हसेरन। खेत में खाद फेकते समय आवारा अन्ना पशु ने किसान पर हमला कर दिया। अन्ना साड के हमले से किसान घायल हो गया। आनंन-फानन में उपचार के लिए हसेरन ले गए। चिकित्सक न मिलने पर घर के लोग तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले गए। हसेरन के धम्मापुरवा गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र ओमप्रकाश अपने ही खेत में खाद फैला रहे थे। तभी उधर से आवारा पशु अन्ना साड ने किसान पर हमला बोल दिया। आवारा पशु के हमले से किसान मनोज कुमार घायल हो गए। घर के लोगों ने पहुंच…

कन्नौज : घायल को उपचार के लिए पहले अस्पताल पहुंचाए बाद में वीडियो बनाएं टीएसआई अरशद अली

गुरसहायगंज। सोमवार को गुर सहाय गंज कस्बा में टीएसआई अरशद अली द्वारा आमजन को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया साथ ही चेकिंग के दौरान 40 वाहनों के चालान सहित 07 वाहनों को सीज कर कोतवाली गुर सहाय गंज में खड़ा कराया गया। टीएसआई द्वार आम जन को बताया गया कि स्वयं यातायात नियमों को जाने और दूसरों को भी समझाने का प्रयास करे ताकि लोग नियमों को सीख सके और समाज को जागरूक करे। टीएसआई अरशद ने कहा की प्रायः देखने को मिलता है कि कही पर…

राजधानी दिल्ली के मंच पर गरजे कन्नौज के युवा कवि

राष्ट्रीय कवि संगम तेरापंथ भवन,छतरपुर,दिल्ली में तीन दिवसीय अमृत महोत्सव कवि सम्मेलन एवं अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसमें कन्नौज जिले से  राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष युवा कवि अरविन्द बाजपेई, महामंत्री कुमार विवेक और संरक्षक योगेश तिवारी योगी ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में देश के विश्वविख्यात कवि कुमार विश्वास, कवि हरिओम पंवार, सुदीप भोला,शम्भू शिखर, रोहित चौधरी,समेत अनेक राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिलब्ध सामाजिक कार्यकर्ता, संत चिदानंद ,ज्योतिषाचार्य पवन बंसल,संगठनकर्ता इंद्रेश एवं राजनेता मौजूद रहे। देश में राष्ट्रवादी कवियों की एक फ़ौज ख़डी करने वाले कवियों के राष्ट्रीय संरक्षक आजीवन अविवाहित…

कन्नौज : पेड़ से लटकता मिला युवक का शव मचा कोहराम

घर से निकले युवक का शब सोमवार को पेड़ से लटकता मिला। सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। घर के लोगों का रो रो कर बुरा हाल। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली जसोदा चौकी क्षेत्र के तेरारागी गांव में पेड़ से युवक का शब लटकता देखे जाने से हड़कंप मच गया। सब की पहचान गांव की ही रविशंकर उम्र 18 वर्ष पुत्र महेश के रूप में हुई। सूचना मिलते ही घर परिवार में…

कन्नौज : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वीरांगना उदा देवी पासी की पुण्यतिथि का आयोजन

शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मकरंद नगर कन्नौज में जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अध्यक्षता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वीरांगना उदा देवी पासी की पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल जी ने उनके चित्र पर माल्याअर्पण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 16 नवंबर सन 1857 की क्रांति वीर सेनानी वीरांगना ऊदा देवी जी ने 36 अंग्रेज सैनिकों को मौत के घाट उतार कर अपने पति का बदला लिया था। उसके बाद वह वीरगति को प्राप्त हुई ऐसी…

कन्नौज : माँ भगवती विशाल जागरण में उमड़ी भीड़

हसेरन। कस्बा के प्राचीन राम जानकी मंदिर पर बीती रात मां भगवती के विशाल जागरण में भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्ति मय गीतों पर भक्त झूमते नजर आए। बाहर से आए कलाकारों ने सुंदर भजन की प्रस्तुति की। भजन सुनकर भक्त झूम उठे। कानपुर से सुरजीत अलबेला ने पत्थर की राधा प्यारी पत्थर के कृष्ण मुरारी , हर घर में गूंजेगा एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम के मधुर भजन सुन भक्त झूम उठे। वही दिल्ली से आई भजन गायक अवनी भारद्वाज ने समा बांध दी।…

कन्नौज : तहसील स्थित सभागार में मनाया स्थापना दिवस ?

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सदर तहसील स्थित सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें कार्यक्रम शुभारंभ एसडीएम सदर रामकेश ने दीप प्रज्वालित किया।इसके बाद संघ के संस्थापक मुरारी लाल शर्मा की प्रतिमा का माल्यार्पण कर सभी लेखपालों ने द्वारा शर्मा जी द्वारा लेखपाल संघ की स्थापना के लिए किये गए योगदान व संघर्षों पर प्रकाश डाला। तहसील अध्यक्ष शुभम मिश्रा ने उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा संवर्ग के सदस्यों के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराते हुए संघ के…

कन्नौज : गंगा में लगाई श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा तट पहुंचकर मां गंगा में स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई। कन्नौज के मेहंदी घाट पर आज लाखों श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मेहंदी घाट के तट पर पहुंचकर मां गंगा में स्नान किया। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर अन्य जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए। कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

कन्नौज : ट्रेन की चपेट में आये युवक की हालत गंभीर भर्ती

जनपद के जसोदा रेलवे स्टेशन के पास हजरत पुर गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर पटरी के किनारे गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हालत गंभीर हो गई। फिलहाल खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने उपचार के लिए भर्ती कराया जहां पर उसका उपचार…

कन्नौज : पशुधन गणना प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ?

मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ कर्णवीर सिंह नोडल अधिकारी, पशु गणना डॉ सारिका मल ने विकास भवन परिसर से पशुधन गणना वाहन/प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि यह पशुधन गणना 25 फरवरी तक चलेगी। जिसमें जनपद के सभी परिवारों में पाले जाने वाले पशुओं की गणना की जाएगी। इस अवसर पर पशु गणना कारों को गणना किट भी प्रदान किए गए। सभी पशु गणना ऑनलाइन होगी अर्थात मोबाईल एप के माध्यम से आंकड़े इकट्ठे किए जाएंगे ।…

कन्नौज : बाल दिवस पर पं. जवाहरलाल नेहरू का मनाया जन्मदिवस

गुरुवार को क्षेत्र के अनौगी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य संदेश कुमार पांडेय ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद सभी शिक्षकों ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। इस मौके पर प्राचार्य संदेश कुमार पांडेय ने चाचा नेहरू पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुलामी से निजात मिलने के बाद देश एक नई चुनौती का सामना कर रहा था। उस समय अपनी सूझबूझ का…

कन्नौज : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,तिर्वा मे बच्चों नें उत्साह के साथ मनाया बाल दिवस व प्रकाश पर्व गुरु नानक जयंती

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा में आज दिनांक 14.11.2024 दिन गुरुवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू व सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक जी की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार मिश्रा ने पंडित नेहरू व श्री गुरुनानक देव के चित्र पर पुष्पार्चन व माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। इसके पश्चात् आचार्य श्री राम नरेश राठौर जी नें पं०नेहरू के जीवन दर्शन को छात्रों को समझाते हुए कहा जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री थे और स्वतन्त्रता के पूर्व और…

कन्नौज ; सुदामा की दीन दशा सुनकर भावुक हुए श्रद्धालु

जलालाबाद क्षेत्र में स्थित ग्राम मतौली में धर्मेन्द्र मिश्रा और शीलू मिश्रा के यहां चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा के आज विश्राम दिवस की कथा में सुदामा की दीन दशा और कृष्ण सुदामा की अनुपम मित्रता तथा सुदामा की कृष्ण के प्रति भक्ति का मार्मिक चित्रण किया गया। कथा चित्रण में व्यास जी ने बताया कि अपनी दीन दशा और निर्धनता से परेशान होकर उनसे उनकी पत्नी सुशीला ने बड़ी मशक्कत के बाद सुदामा जी को कृष्ण जी के पास जाने के लिए मनाया। द्वारिका पुरी जाते हुऐ…

कन्नौज : चाचा नेहरू के जन्मदिवस के साथ मनाया बाल दिवस बच्चों को किए उपहार वितरण

गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मकरंद नगर में जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अध्यक्षता में देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न एवं स्वतंत्रता सेनानी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का 135 व जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मौके पर गोमती देवी प्राथमिक पाठशाला मकरंद नगर कन्नौज में बच्चों के बीच जाकर कॉपी पेन पुरस्कार के रूप में वितरण किया। जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने स्वर्गीय पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद कर बताया की…

कन्नौज : रिश्तेदारी में जाते समय सड़क दुर्घटना , उपचार के दौरान मौत ?

खडिनी चौकी क्षेत्र के गांव गुवरिया निवासी सुमित कुमार उम्र 23 वर्ष अपने ही भाई भानू के साथ अपनी बुआ रेशमा निवासी चितायन जिला मैनपुरी के यहां भात लेकर गांव से जा रहा था। तभी जैसे ही बाइक सवार गांव समाइन कटरा के पास पहुचे तभी बाइक मे अज्ञात वहान की टक्कर से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें निकल रहे राहगीरों ने व पुलिस की मदद से सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां पर सुमित की हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टर ने आगरा के…

कन्नौज : स्वास्थ्य विभाग ने गांव में लगाया कैंप

जनपद कन्नौज के ग्राम सतवारी में बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी जलालाबाद के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाया । जिसमें काफी भीड़ एकत्रित हो गई । लगभग 90 लोगों का कैंप में चेकअप किया गया। जिसमे लगभग 50 लोग बुखार से पीड़ित थे । इन लोगों का डेंगू ,मलेरिया,टाइफाइड आदि बीमारियों का चेकअप किया गया। जिसमे सभी लोग नेगेटिव पाए गए ।चिकित्साधिकारी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि कैंप लगवाकर मरीजों परीक्षण किया गया। जिसमे सभी मरीजों दवा…

कन्नौज : कृष्ण सुदामा की मित्रता सुदामा चरित्र का सुनाया प्रसंग

हसेरन कस्बा के बिधूना मार्ग स्थित नगर पुल के पास देवकुटी आश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस में कृष्ण विवाह के साथ सुदामा चरित्र की कथा का मनमोहक वर्णन किया। कथावाचक आचार्य श्यामा प्रसाद द्विवेदी ने कृष्ण के 16108 विवाह की कथा का प्रसंग सुनाया। कथा की विश्राम दिवस सुदामा चरित की कथा का मनमोहक कथा का वर्णन किया। कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई। बचपन के ही मित्र रहे कृष्ण और सुदामा। सुदामा जी अपने मित्र कृष्ण से मिलने द्वारकापुरी पहुंचे। उनकी दशा…