कन्नौज :बेटी के ससुराली जन आए दिन करते मारपीट , पिता ने दिया प्रार्थना पत्र

कन्नौज। ससुराल में विवाहिता के साथ आए दिन मारपीट व गाली गलौज को लेकर वृद्ध पिता ने थाने पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। जनपद औरैया के शहर थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र परशुराम ने सौरिख थाने पहुंचकर बेटी के ससुराली जनों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। दिए प्रार्थना पत्र में बताया बेटी मोहिनी की शादी करीब 6 वर्ष पहले सौरिख थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी गोपीचंद पुत्र रमेश चंद्र के साथ की। हमारी बेटी को आए दिन…

कन्नौज: महिला विकास केन्द्र संस्था द्वारा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कालेज की तीन छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

कन्नौज | महिला विकास केन्द्र संस्था द्वारा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कालेज की तीन छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया |कु. शांभवी मिश्रा पुत्री मंजू – आशीष जिसने इंटर कक्षा में विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए व प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया उसे व संगिनी मौर्या पुत्री रेनू – दामोदर दास ने स्कूल में हाईस्कूल की परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्रा को मालती शुक्ला पुरस्कार से सम्मानित किया गया |हिंदी दिवस के अवसर पर हाईस्कूल परीक्षा में हिंदी…

कन्नौज: आर्थिक तंगी के चलते फंदा लगा कर दी जान

कन्नौज। कभी कभी गरीबी और आर्थिक हालत इस कदर खराब हो जाते हैं, कि खुद स्वयं और परिवार के सदस्यों का भरण पोषण करना इंसान के लिये बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे हालातों में कुछ जीवन को चुनौती समझ कर लड़ते हैं, वहीं कुछ मौत का रास्ता चुन लेते हैं। ऐसी ही एक दुखद घटना कन्नौज जिले के कोतवाली तिर्वा के गांव सुक्खापुर्वा गांव में घटित हुई। गांव के निवासी रामशंकर का पुत्र 50 वर्षीय अवधेश उर्फ बबलू के परिवार की आर्थिक स्थित बीते काफी समय से काफ़ी दयनीय…

कनौज: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जले हुये गांव के भू-अभिलेख बनाने, रिकॉर्ड सर्वे एवं यू-विन पोर्टल की प्रगति की समीक्षा बैठक की

जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जले हुये गांव के भू-अभिलेख बनाने, रिकॉर्ड सर्वे एवं यू-विन पोर्टल की प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि 35 जले हुए ग्रामों के अभिलेख बनाए जाने के कार्य में किसी भी प्रकार की सिथिलता न बरती जाये। जिन गांवो में अभिलेख तैयार किये जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ करनी है लोगो को प्रोत्साहित कर बताये कि जिन गांवो में अभिलेख तैयार कर खतौनी वितरण कर दिया गया है, अब वह सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर…

कन्नौज: खेत में भरे पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद , चले लाठी डंडे

कन्नौज। दो पक्षों में खेत में पानी को लेकर कहा सुनी हो गई। विवाद बढ़ता गया दोनों पक्षों ने लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के अनौगी के पास बदलेपुरवा गांव मे गुरुवार दोपहर खेत में पानी भर होने को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई। विवाद बढ़ता गया दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।…

कन्नौज: मदर डेयरी में काम कर रहे युवक पर कच्ची दीवाल गिरी दबने से मौत

कन्नौज। रिमझिम बारिश से कच्चे मकान धड़धड़ाम होकर गिरते दिखाई दे रहे हैं। कच्चे मकान के लिए आफत बनी हुई है। ऐसा ही मामला कन्नौज जनपद के गांव में देखने को मिला। मदर दूध डेयरी में काम कर रहे युवक अपनी गाड़ी लेकर दूध लेने गांव पहुंचा। बारिश के चलते गाड़ी एक जगह खड़ी कर दी। वहां से दूध की कैन लाते समय अचानक दीवाल युवक पर गिर पड़ी। मलबे में दबने से युवक की मौके पर मौत हो गई। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। कन्नौज…

कन्नौज: सड़क हादसे में पिता पुत्री की मौत पत्नी चालक घायल

कन्नौज। जेल से रिहा होकर घर वापस आते समय सड़क हादसे में मौत हो गयी। सूचना लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। कन्नौज जिले के गुगरापुर ब्लॉक के पडुआपुर गांव निवासी विजय कुमार उम्र पुत्र कामता प्रसाद हत्या के मामले में इटावा जेल में बंद थे। सन 2012 में हत्या के मामले में जेल गए थे। सजा काटकर जेल से रिहा होने के बाद पत्नी बच्चों के साथ अपने गांव घर आ रहे थे। ऑटो में सवार अपने परिवार के साथ जैसे ही आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के तले ग्राम…

कन्नौज: स्थापना के सात दिन बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन

हसेरन। गणेश महोत्सव कार्यक्रम में गणेश स्थापना के सात दिन बाद मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम किया गया। कस्बा नादेमऊ हनुमान मंदिर पर 7 सितंबर को गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। विघ्नहर्ता सेवा समिति ने सात दिवसीय कार्यक्रम कर गणेश वंदना आरती के साथ शुक्रवार दोपहर गणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली। विसर्जन यात्रा नदीम हनुमान मंदिर से शेरपुर होते हुए छतनेपुर ईशन नदी पहुंची। भक्तों ने भक्ति भाव से भगवान श्री गणेश का विसर्जन किया। कार्यक्रम में उपस्थित आचार्य बिठूर धाम से अवधेश तिवारी , हिमांशु प्रताप , सुधांशु द्विवेदी ,…

कन्नौज : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं के निर्माण कार्यों एवं विकास कार्याे के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई

जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं के निर्माण कार्यों एवं विकास कार्याे के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था यू0पी0 प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लि0 निर्माण इकाई को निर्देश दिए कि राजकीय पॉलिटेक्निक तिर्वा में आवासीय भवनों का निर्माण, बाल संग्रहालय की स्थापना, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कन्नौज में जो कार्य शेष बचा है उसे समय सीमा के अंदर पूर्ण किया जाए। निर्माण कार्यो में गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नही किया जाये, अन्यथा संबंधित…

कन्नौज: अपनी प्रेमिका से मिलने आये एक प्रेमी युवक को ग्रामीणों ने भागने के दौरान चोर समझ कर पिटाई कर दी।

कन्नौज।अपनी प्रेमिका से मिलने आये एक प्रेमी युवक को ग्रामीणों ने भागने के दौरान चोर समझ कर पिटाई कर दी।माजरे का खुलासा उसकी प्रेमिका के द्वारा किया गया,तब ग्रामीणों ने पुलिस को घटनाक्रम की सूचना देते हुये युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।बताते चलें कि बीती सायं तिर्वा कोतवाली के इंदरगढ़ तिर्वा मार्ग पर स्थित गांव बछज्जापुर में एक युवती से मिलने उसका प्रेमी आया था।दोनों के बीच फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद प्यार हुआ था।युवक जब बीती सायं गांव पहुंचा तो प्रेमिका भी उससे मिलने गांव के…

कन्नौज:थाना ठठिया व जनपदीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम फतुआपुर व ग्राम बस्ता में डकैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए गिरोह के 02 सदस्यों को किया गिरफ्तार

सूचना प्राप्त हुई थी कि दिनांक 03/04.09.2024 को रात्रि में थाना ठठिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फतुआपुर व ग्राम बस्ता में 05 अज्ञात बदमाशों द्वारा डैकैती की घटना कारित की गई थी जिसमें वादी संतोष कुमार पुत्र राकेश कुमार राजपूत निवासी ग्राम फतुआपुर थाना ठठिया जनपद कन्नौज की तहरीरी सूचना पर थाना ठठिया पर मु0अ0सं0 257/2024 धारा 310(2)BNS बनाम 05 अज्ञात बदमाश के विरुद्ध पंजीकृत किया गया तथा उक्त घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा SHO ठठिया ,SHO तिर्वा, SHO साइबर थाना ,SHO सकरावा और SOG सर्विलांस की संयुक्त…

कन्नौज: गति सीमा पर लगेगी लगाम तो कम होगी सड़क दुर्घटनाएं

कन्नौज। निदेशक यातायात उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ प्रियंका वाजपेई के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफ़ाक़ खां द्वारा अपनी टीम के साथ कन्नौज तिर्वा हाईवे पर स्पीड लेजर गन से गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर चौबीस वाहनों के गति सीमा का उल्लंघन करने पर चालान काटे गए। यातायात निदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा ड्रंकन ड्राइविंग और ओवर स्पीडिंग करने वाले…

कन्नौज: नवाब रेप कांड से जुड़े नीलू यादव और पीड़िता की बुआ को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी

नवाब रेप कांड से जुड़े नीलू यादव और पीड़िता की बुआ को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी कन्नौज। कन्नौज पुलिस ने रेप किया आरोपी सपा नेता नवाब सिंह यादव के भाई नीलू यादव और वीरता की बुआ को रिमांड पर लिया है। पुलिस की तीन दोनों आरोपियों को लेने जिला जेल अनौगी पहुंची। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। नीलू यादव और पिता की बुआ से पूछताछ के लिए पुलिस ने कोर्ट में रिमांड याचिका दाहिर की थी। 10 सितंबर को कोर्ट ने रिमांड याचिका को…

कन्नौज: चोरों ने ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना , चांदी सहित अन्य आभूषण किये पार

कन्नौज। बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर घटना को अंजाम दिया। सुबह होने पर दुकानदार ने दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा देख चोरी का अनुमान लगाया। तिजोरी के पास पहुंचा तो देखा चांदी सहित अन्य आभूषण चोरों ने पार कर दिए। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। कन्नौज जिले की गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन नगर स्थित नाशिर मुशर्रफ ज्वेलर्स की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की। तिजोरी में रखे गहने चोरी कर लिए। दुकान…

कन्नौज: विद्यालय में माता सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न

कन्नौज। न्याय पंचायत तरींद के विद्यालय मे शासन द्वारा निर्धारित एजेण्डा पर माता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे बड़ी संख्या मे माता अभिभावको ने प्रतिभाग किया । बच्चो मे नैतिक विकास, भावनात्मक विकास तथा शारीरिक विकास के लिए विद्यालय के साथ-साथ माता अभिभावको का महत्वपूर्ण योगदान है । इसलिए इस तरह के आयोजन प्रतिमाह किए जा रहे हैं । बच्चो की निपुण प्रगति को अभिभावको के साथ साझा किया गया तथा निपुण बच्चो की माताओ को सम्मानित किया गया । न्याय पंचायत तरींद के कम्पोजिट विद्यालय रेरीरामपुर…

कन्नौज: चोरों के आतंक से क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में गुजारते रात

कन्नौज। गांव में गस्त ना होने से ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की। कन्नौज के खढनी चौकी क्षेत्र मे मवेशी चोरों से दहशत में ग्रामीण इससे पहले आसपास के गांव मुर्रा शरिफपुर कुतुबपुर बझेडी में हो चुकी है। वारदातें 15 दिन पहले मुर्रा में बलराम दुबे पुत्र श्री कृष्णा दुबे की भैंसे चोरी करने आए चोरों व बलराम में मारपीट भी हुई थी। जिससे बलराम घायल हुए थे । बलराम की चीखपुकार सुन ग्रामीण जाग गए। ग्रामीणों को आता देख कर घायल बलराम को छोड़कर भाग गए थे…

कन्नौज: जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आडिट आपत्तियों का निस्तारण समय से करें और जो त्रुटियां है उसे ठीक किया जाए। उन्होनें समस्त उपजिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे तहसीलों में प्रतिदिन तहसीलदार, लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षकों के कार्यों की समीक्षा करें। कहा कि कोर्ट में लंबित वादों का यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होनें यह भी कहा कि 5 वर्ष से अधिक समय के लंबित मुकदमों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता से किया जाये। जनपद और तहसीलवार फाइलें निकालकर डिस्पोजल कराया जाए। प्रत्येक दशा में राजस्व वादों में कमी आनी…

कन्नौज: सज गया पंडाल आ गए गोरी के लाल

कन्नौज। गणेश चतुर्थी महोत्सव का आगाज शनिवार से हो गया है। कन्नौज जिले के ग्राम जनेरी में बप्पा के स्वागत के लिए पंडाल सज चुके हैं। इनमें शनिवार से पूजा-अर्चना भी शुरू हो गई है। सुबह शाम भगवान गणेश जी की आरती वंदना कर प्रसाद वितरण किया जा रहा है जो लगातार 10 दिन तक चलेगा। बुधवार की पूर्व संध्या पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में भगवान गणेश जी की आरती में सम्मिलित हुऐ। पंडित राकेश पाण्डेय ने बताया कि हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विद्या-बुद्धि, विवेक का प्रदाता, विघ्न-विनाशक,…

कन्नौज :किसान गोष्ठी कार्यक्रम कर किसानों को दी जानकारी किया जागरूक

कन्नौज जिले में सब्जियों का राजा कहे जाने वाले आलू की फसल सबसे अधिक मात्रा में होती है।प्रति वर्ष जिले में करीब पचास हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि पर किसान आलू की फसल की पैदावार करते हैं।आलू की पैदावार बंपर और बेहतर होने के अलावा उन्नत किस्म की पैदावार हो,इसके लिये किसानों को फसल विशेषज्ञों ने जागरूक किया।मंगलवार को तिर्वा क्षेत्र के कलुआपुर गांव में आलू की फसल को बेहतर और उन्नतशील बनाने को लेकर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंडोरामा द्वारा आयोजित किसान जागरूकता कार्यक्रम में…

कन्नौज: फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत किया जागरूक

कन्नौज। फाइलेरिया मुक्ति अभियान को सफल रूप से संचालित करने के लिये व दवा सेवन के प्रतिशत को बढ़ाए जाने के लिए राजकीय इंजिनियरिंग कॉलेज एवम राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में बच्चों एवम अध्यापकों को जागरूक करते हुए दवा का सेवन कराया गया। पीसीआई इंडिया संस्था के जिला समन्वयक सुनील गुप्ता की नेतृत्व में चिकित्सा अधीक्षक उमर्दा डॉ० राजन शर्मा, बीसीपीएम उमर्दा सुभाष कुमार नीरज ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बच्चों एवम अध्यापकों को फाइलेरिया रोग से बचाव के जागरूक करते हुए सामने ही दवा का सेवन कराया। चिकित्सा…