बांदा में दबंगों ने की मारपीट, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

बांदा- तिन्दवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया है।
पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि 9 फरवरी 2026 को शाम 6:30 बजे उसका 5 वर्षीय बच्चा दरवाजे के पास खेल रहा था, तभी मोहल्ले की एक औरत ने बच्चे को थप्पड़ मार दिया।
जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो। गांव के ही झम्मन सिंह और शिवा सिंह ने उसे गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडों से बुरी तरह मारा-पीटा।

पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि दबंगों ने उसकी बायीं आंख को फोड़ने का प्रयास किया और उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकतें भी की और लात-घूंसों से मारा पीटा है।
जब पीड़ित के छोटे भाई ने 112 नंबर पर फोन किया तो दबंगों ने उसे भी पकड़कर जान से मारने की नियत से आर.सी.सी. में पटककर फेंक दिया।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने सम्बन्धित थाने में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
पीड़ित ने परिवार सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन पत्र देकर दबंगों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग कि है।