बोकारो में अर्जक संघ ने क्रांति दिवस मनाया
The dastak 24 प्रतिनिधि द्वारा
बोकारो। अर्जक संघ बोकारो जिला की ओर से आज महामना रामस्वरूप वर्मा जी के जन्म दिवस के अवसर पर डॉ. आंबेडकर मानव संस्थान, सेक्टर 8बी, बोकारो में क्रांति दिवस मनाया गया।विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्जक संघ बोकारो जिला अध्यक्ष उषा सिंह ने की, जबकि संचालन सहायक मंत्री अरुण पासवान ने किया। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने महामना रामस्वरूप वर्मा जी के विचारों, अर्जक संघ के सिद्धांतों तथा वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में संगठन की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, यमुना राम, वीरेंद्र कुमार, निर्मला अर्जक, महेंद्र प्रसाद सिंह, शशिकांत कुमार सिन्हा, धर्मदेव राम (संयोजक, झारखंड प्रदेश), के.पी. सिंह, बंधु प्रसाद रजक, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञानचंद सिंह, मालती अर्जक, निर्मला देवी, मनोज महतो, रामावती अर्जक, के.ए.पी. वर्मा, मंगलेश कुमार, सिद्धेश्वर प्रसाद, अशोक कुमार सिंह सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।
अंत में जिला अध्यक्ष उषा सिंह ने सभी उपस्थित साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “वर्तमान समय में अर्जक संघ की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण है। आज भी समाज में जातिवाद, अंधविश्वास, पाखंड और असमानता मौजूद है। हमें महामना रामस्वरूप वर्मा जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए वैज्ञानिक चेतना, मानवता और सामाजिक बराबरी का संदेश जन-जन तक पहुँचाना होगा।”
उन्होंने कहा कि अर्जक संघ का संघर्ष किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि अंधविश्वास, पाखंड, जातिवाद और शोषण के खिलाफ है। हमारा लक्ष्य तर्कशील, जागरूक और समानतामूलक समाज का निर्माण करना है।
बोकारो:राम स्वरूप वर्मा की जयंती को क्रांति दिवस के रूप में मनाया गया
