लोकतान्त्रिक अधिकारों की हत्या कर रही भाजपा सरकार :शैलेश यादव


बाराबंकी/लखनऊ समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश प्रवक्ताश्री शैलेश यादव शैलू ने कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर हो रहे अत्याचार, एमएसपी पर धान खरीद न होने, ऐतिहासिक बेरोजगारी, मंहगाई की आग में जल रही जनता की आवाज बुलंद करने के लिए ट्रैक्टर से विधान भवन जा रहे समाजवादी पार्टी के विधायकों के साथ मुख्यमंत्री जी के इशारे पर दुव्र्यवहार लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या है। यह समाजवादी पार्टी विधायकों के प्रति भाजपा की विद्वेषपूर्ण नीति-रीति की भी परिचायक है। विधायकों को अपमानित करने के अलावा ट्रैक्टर जब्त कर लिये गए। उनके ड्राइवरों की बुरी तरह पिटाई की गई है। सत्ता के हर अन्याय और अत्याचार का उत्तर जनता अवश्य मांगेगी।आज विधान भवन पर ट्रैक्टर के साथ प्रदर्शन करने पर पुलिस ने दुव्र्यवहार किया। विधायकों को अपमानित करने की यह निंदनीय परम्परा भाजपा सरकार ने डाली है जिसका उसे भी भुगतान करना होगा।चाहे केन्द्र की ‘कील ठोको‘ भाजपा सरकार हो या उत्तर प्रदेश की ‘ठोक दो, और ‘राम नाम सत्य‘ कर देने वाली भाजपा सरकार ये सभी किसान आंदोलन के साथ खड़े जनसमर्थन से डरकर किसानों के प्रतीक तक से भयभीत हो उठे हैं। यह डर ही है जो भाजपा सरकार को आक्रांत किए हुए है। इसमें वे उचित-अनुचित का भेद भी भूल गए हैं और जनता के अधिकारों को भी कुचलने की कुचेष्टा की जा रही है।भाजपा सरकार द्वारा विधान भवन सत्र में भाग लेने जाते समय समाजवादी विधायकों की गिरफ्तारी और पुलिस दुव्र्यवहार कर जता दिया है कि भाजपा अपनी जमीन खो चुकी है। समाजवादी पार्टी से जनआकांक्षाओं को वाणी मिल रही है। जब 2022 में विधानसभा चुनाव होंगे तो जनता का एक-एक वोट समाजवादी पार्टी को मिलेगा। किसान विरोधी, भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का मन लोगों ने बना लिया है। समाजवादी पार्टी विधायकों के साथ पुलिस की बदसलूकी से भाजपा सरकार का तम्बू उखाड़ना तय है।

संवाददाता अंकित यादव