बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए हरियाणा से इस चेहरे को मैदान में उतारा

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनावों के लिए छत्तीसगढ़ और हरियाणा से प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने हरियाणा से संजय भाटिया को मैदान में उतारा है. संजय भाटिया, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में करनाल निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के सांसद भी थे.

उन्होंने लोकसभा चुनावों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी भी संभाली. कहा जाता है कि भाटिया मनोहर लाल खट्टर के वफादार हैं. भाटिया 2019 में करनाल से रिकॉर्ड अंतर से लोकसभा के लिए चुने गए थे. साल 2024 में, उन्होंने केंद्रीय मंत्री खट्टर के लिए सीट छोड़ दी थी.

29 जुलाई 1967 को जन्में संजय भाटिया वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) हरियाणा में राज्य महासचिव और हरियाणा खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं.

Leave a Comment