बांदा: सांप्रदायिकता व धार्मिक उन्माद को लेकर यादव महासभा के लोगों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर रोक लगाई जाने की मांग,यादव महासभा के लोगों ने की।

सांप्रदायिकता व धार्मिक उन्माद को लेकर यादव महासभा के लोगों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

जाति विशेष पर फिल्म बनाकर सामाजिक विस्फोट करने का माहौल बनाया जा रहा है।

फिल्म मे यादव लड़की और मुस्लिम लड़के का किरदार होने से जाहिर की आपत्ति।

यादव जी की लव स्टोरी फिल्म लव जिहाद की ओर कर रही है इशारा।

सेंसर बोर्ड से फिल्म के रिलीज होने पर रोक लगाई जाने की करी मांग।

देश के अमन चैन और सौहार्द के माहौल के बिगाड़ने का किया जा रहा है प्रयास।

यादव जी की लव स्टोरी फिल्म रिलीज होने से देश के अमन चैन का माहौल बिगड़ेगा।

राष्ट्रपति से फिल्म को रिलीज होने से रोक लगाए जाने की करी मांग।

यादव महासभा के लोगों के साथ अधिवक्ता तथा अन्य सामाजिक संगठन के लोग डीएम कार्यालय में मौजूद रहे।

रिपोर्ट राजकुमार बांदा

Leave a Comment