जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राजेश एस, पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल ने जिला पुलिस प्रशासन के साथ आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए शहर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया गया तथा व्यापारियों एवं आमजन से आगामी त्यौहारों में सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाये रखने के साथ त्यौहारों को मनाने की अपील की गयी। त्यौहारों के दौरान अफवाहों से बचने एवं किसी संदिग्ध परिस्थिति में पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गयी है। उन्होंने चैत्र नवरात्रि में महेश्वरी देवी मन्दिर में आने वाले श्रृद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा कोतवाली नगर से शहर के प्रमुख बाजार, माहेश्वरी देवी मंदिर, ईदगाह आदि स्थलों तक फ्लैग मार्च करते हुए शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी। फ्लैग मार्च में पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण तथा संभ्रान्त नागरिक एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
सवांददाता : राजकुमार
