टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज़ संधू स्टारर ‘बागी 4’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. 5 सितंबर को रिलीज हुई इस एक्शन पैक्ड मूवी ने पहले दिन उम्मीदों से बढ़कर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शुरूआत की. हालांकि ईद-ए-मिलाद की छुट्टी के चलते, दूसरे दिन फिल्म की कमाई गिर भी गई, लेकिन अच्छी बात ये रही कि इसमें ज़्यादा गिरावट नहीं देखी गई और इसने अच्छी कमाई की. चलिए यहां जानते हैं ‘बागी 4’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?
‘बागी’ फ्रेंचाइजी की चौथी सीक्वल ‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ काफी खूंखार अवातर में नजर आ रहे हैं. फिल्म में टाइगर की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है वहीं हरनाज संधू ने भी अपनी डेब्यू में कमाल कर दिया है. इसी के साथ संजय दत्त का विलेन का किरदार भी काफी इम्प्रेसिव है. इसी के साथ ‘बागी 4’ की खूब चर्चा हो रही है हालांकि इसे दर्शकों और ऑडियंस से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है लेकिन ‘बागी 4’ ने रिलीज के पहले दिन 12 करोड़ रुपये से खाता खोला था.
दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 22.92 फीसदी की गिरावट आई और इसने 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया.
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बागी 4’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 9 करोड़ का कलेक्शन किया है.
इसी के साथ ‘बागी 4’ ने रिलीज के तीन दिनों में 30 करोड़ हो गया है.
