आजमगढ़: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई लालगंज की बैठक आहूत की गई

आजमगढ़: लालगंज तहसील के शिक्षा क्षेत्र लालगंज के प्राथमिक विद्यालय लालगंज के प्रांगण में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई लालगंज की बैठक आहूत की गई। बैठक में सदस्यों की मौजूदगी में कार्यवाही प्रारंभ की गई। अध्यक्षीय संबोधन में ब्लॉक अध्यक्ष मंजू लता राय द्वारा बताया गया कि कार्यकारिणी में ब्लॉक मंत्री पद रिक्त हो गया है। श्री राम सहाय सिंह सेवानिवृत्त हो गए हैं। आप लोग किसी को नवीन चुनाव होने तक कार्यवाहक मंत्री चुने सर्वसम्मति से भूप नारायण सिंह को कार्यवाहक मंत्री चुन लिया गया ।इसी प्रकार संगठन के प्रति पूर्व में कोषाध्यक्ष का संगठन के प्रति रुचि नहीं होने के कारण उनके स्थान पर श्री राजबहादुर विश्वकर्मा को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष पद पर नवीन चुनाव होने तक चुना गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मंजू लता राय, गिरीश चंद्र दीक्षित ,गंगा प्रसाद यादव ,रामजन्म यादव, इजराइल अहमद, प्रभुनाथ राम ,प्रदीप कुमार सिंह ,ओम प्रकाश यादव, श्याम कन्हैया गिरी ,उदय प्रताप सिंह ,विनय कुमार सिंह ,नवनीतलाल गुप्ता, विनय कुमार राय ,धर्मेंद्र कुमार तिवारी ,सुरेंद्र सिंह, बीना सिंह ,पति राम चौहान, जावेद अख्तर आदि उपस्थित रहे।