आजमगढ़: गोली लगने से महिला की मौत से घर में पसरा सन्नाटा”

बूढनपुर /आजमगढ़। बूढनपुर तहसील क्षेत्र के अतरौलिया थाना अंतर्गत नाऊपुर गांव में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां रंजिश और मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली। नाऊपुर निवासी रामावती (45) पत्नी रामबली की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना का कारण उनके दामाद संजीव पांडेय और गांव के ही बिसकेतु सिंह के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि संजीव पांडेय अपनी कार से ससुराल नाऊपुर आ रहा था। रास्ते में बिसकेतु सिंह, जो अपने दो छोटे भतीजों के साथ बाइक से बाल बनवाकर लौट रहा था। उनकी बाइक की कार से हल्की टक्कर हो गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर बिसकेतु अपने भतीजों को घर छोड़कर दोबारा संजीव के पास पहुंच गया। इस बीच, संजीव की सास रामावती को घटना की जानकारी मिली। वह अपने दामाद को बचाने और विवाद को शांत करने के लिए मौके पर पहुंचीं। बीच-बचाव के दौरान अचानक गोली चली, जो रामावती को जा लगी।गोली लगने से रामावती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच में रंजिश को भी विवाद का कारण माना जा रहा है। क्षेत्र में इस घटना से सनसनी फैल गई है।

अजय कुमार जिला ब्यूरो चीफ आजमगढ़

Leave a Comment