Saturday, 31 October 2026 | 5:20 AM
भारत

आजमगढ़: अब फिर सीएम के संभावित दौरे की शुरू हुई तैयारी

आजमगढ़।। एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जनपद आगमन की तिथि तय न होने पर भी प्रशासनिक अफसर अलर्ट है। एक सप्ताह पहले लगातार बारिश के चलते पूरी तैयारी नही हो सकी ।उनके आगमन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सगड़ी तहसील में हैलीपैड के स्थल का जायजा लिया। शहर से लेकर गांवों तक की सफाई तेजी से क
Share:
आजमगढ़: अब फिर सीएम के संभावित दौरे की शुरू हुई तैयारी

आजमगढ़।। एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जनपद आगमन की तिथि तय न होने पर भी प्रशासनिक अफसर अलर्ट है। एक सप्ताह पहले लगातार बारिश के चलते पूरी तैयारी नही हो सकी ।उनके आगमन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सगड़ी तहसील में हैलीपैड के स्थल का जायजा लिया। शहर से लेकर गांवों तक की सफाई तेजी से कराई जा रही है जबकि उनके आगमन की कोई तारीख निश्चित नहीं है। मुख्यमंत्री का जिले में भ्रमण की बात से अधिकारियों की नींद उड़ गई। इसके बाद से प्रशासनिक अमला अब ज्यादा ही सक्रिय हो गया है जिले में मुख्यमंत्री के आगमन का अभी तक कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है लेकिन औचक निरीक्षण के लिए वे बगैर सूचना के कर सकते हैं। जनपद में आगमन पर मुख्यमंत्री के द्वारा की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाना है।