Saturday, 31 October 2026 | 5:23 AM
भारत

आजमगढ़: कांग्रेस नेता पंकज मोहन सोनकर ने राममंदिर में दिया दान , कांग्रेस ने पद से हटाया

आजमगढ़: राम मंदिर के निर्माण में सहयोग देना कांग्रेस पार्टी के नेता पंकज मोहन सोनकर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी को उनके पद से हटा दिया गया। पड़ से हटाये जाने के बाद आज कांग्रेस नेता पंकज मोहन सोनकर ने कहा कि राम के प्रति उनकी आस्था है इसलिए उन्होंने मंदिर के निर्माण
Share:

आजमगढ़: राम मंदिर के निर्माण में सहयोग देना कांग्रेस पार्टी के नेता पंकज मोहन सोनकर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी को उनके पद से हटा दिया गया।
पड़ से हटाये जाने के बाद आज कांग्रेस नेता पंकज मोहन सोनकर ने कहा कि राम के प्रति उनकी आस्था है इसलिए उन्होंने मंदिर के निर्माण में सहयोग दिया। इससे पार्टी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए थी। कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई कार्यवाही से न केवल वे बल्कि उनके समर्थक भी स्तब्ध है।
बुधवार की रात पंकज मोहन सोनकर को पार्टी मुख्यालय से मेल आया कि निष्क्रियता के कारण उन्हें पड़ से हटाया जा रहा है। जबकि पंकज का कहना है कि निष्क्रियता का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। वह पार्टी के सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं । वे 23 व 26 जनवरी को पार्टी के कार्यक्रम में रहे थे। इसके बाद उन्होंने 29 जनवरी को राममन्दिर निर्माण के लिए 51000 रुपये की राशि दी । इसके बाद से ही उन्हें वरिष्ठ नेताओ के फोन आने लगे। वरिष्ठ नेता बार बार पूंछ रहे थे कि आपने आर एस एस के माध्यम से समर्पण राशि क्यों दी है। यह उचित नहीं किया । इसके बाद उन्हें पार्टी द्वारा पद से हटा दिया गया।