आजमगढ़ :बोलेरो की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक घायल

आजमगढ़: बुढ़नपुर तहसील के ग्राम जलालपुर महाबल पट्टी के अखिलेश कुमार पुत्र बेचने राम को अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिसमे अखिलेश गभीररूप से घायल हो गया। घायल अखिलेश शाम को अपने पिता के साथ बाइक से रानीपुर बाज़ार होते हुए बूढ़नपुर बाजार जा रहा था। लेकिन रानीपुर में ही बोलेरो की चपेट में आ गया। पिता बेचने राम को आंशिक तौर पर चोट लगी है। घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से मयबोलेरो के फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलने पर कप्तानगंज थाना के कॉन्सटेबल पंकज कुमार यादव व नित्यानंद सिंह फौरन घटना स्थल पर पहुंचे। और आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा रानीपुर में घायलों को पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल को डाक्टर अलेन्द्र कुमार ने बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। घायल अखिलेश कुमार को बाएं पैर में तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं। डॉक्टर ने बताया है कि घायल अभी खतरे से बाहर है।