Friday, 30 October 2026 | 8:32 PM
भारत

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे

नीट पेपर लीक और छात्रों के आत्महत्या के विरोध में जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस की तरफ से प्रदर्शन के 21वें दिन शनिवार (18 जुलाई, 2026) को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करने को लेकर अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि सरकार उनके
Share:
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे

नीट पेपर लीक और छात्रों के आत्महत्या के विरोध में जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस की तरफ से प्रदर्शन के 21वें दिन शनिवार (18 जुलाई, 2026) को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करने को लेकर अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि सरकार उनके सब्र की परीक्षा न लें.

इसके साथ ही, अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार को नसीहत भी दी है. उन्होंने कहा कि सरकार को किसी अप्रिय घटना के होने तक का इंतजार नहीं करना चाहिए. सिर्फ बातचीत करने में कोई नुकसान नहीं है. भले ही आप उनकी मांगों को मानें या न मानें, लेकिन सरकार को उठाए जा रहे मुद्दों पर बाचतीत जरूर करनी चाहिए.