अखिलेश यादव को टोटी चोर कहने पर भड़का गुस्सा दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के विरोध में उतरी सपा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के एक बयान पर राजनीति गरमा गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर विवादित टिप्पणी की है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव को टोटी चोर कह दिया। इस बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही अब अखिलेश के सम्मान में समाजवादी पार्टी की महिला नेता सड़क पर उतर आई हैं। सपा महिला अध्यक्ष जूही सिंह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मांफी मांगने की मांग की है। दरअसल मंगलवार को समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सम्मान में सड़क पर उतर गई है। भारी संख्या में सड़कों पर उतरी सपा महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी महिला की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के लिए निहायत घटिया शब्दों का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता अपने बयान के लिए मांफी मांगे, क्योंकि वो भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री है। बीजेपी उनसे (रेखा गुप्ता) इस्तीफा लें या मांफी मंगवाए। जूही सिंह ने कहा कि ये कोई तरीका नहीं है कि आप पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं का अपमान करेंगे और हम सुनते रहेंगे। महिला अध्यक्ष जूही सिंह ने बताया कि दिल्ली मुख्यमंत्री के बयान के खिलाफ हम अनुशासित तरीके से प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave a Comment