प्रयागराज,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया है कि अधिशाषी अभियन्ता, लोअर खण्ड आगरा नहर, आगरा एवं अधिशाषी अभियन्ता, बाढ कार्य खण्ड, प्रयागराज के द्वारा अवगत कराया है कि चम्बल नदी का जलस्तर पिनाहट दिनांक 04.09.2025 को अपरान्ह 11.00 बजे 123.00 मीटर होने का पूर्वानुमान है, जिससे जनपद प्रयागराज के यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने की प्रबल सम्भावना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित समस्त आवश्यक कार्यवाही तत्काल पूर्ण कराते हुए युद्ध स्तर की तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
