एमएक्स प्लेयर पर राइज एंड फॉल शो प्रसारित किया जा रहा है। आए दिन इस रियलिटी शो में रोमांच बढ़ रहा है। आज सोमवार को शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें अर्जुन बिजलानी, मनीषा रानी की तारीफ करते हैं, जिसके बाद आरुष भोला को शरमाते देखा जाता है। चलिए देखते हैं शो का नया प्रोमो।राइज एंड फॉल शो के नए प्रोमो में दिखता है कि टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी कहते हैं, ‘मनीषा जी बहुत सही लग रहे हो।’ इसके जवाब में मनीषा ने कहा, ‘धन्यवाद अर्जुन जी।’ फिर किसी की आवाज आती है कि मनीषा कहां बैठी हैं, ये तो देखो। यह सुनते ही मनीषा शरमा जाती है। इसके बाद अर्जुन कहते हैं, ‘ये जो रिसेप्शन चल रहा है…।’ आपको बताते चलें कि प्रोमो में मनीषा और आरुष एकसाथ बैठे हैं, तो ये देख प्रतियोगी इन्हें चिढ़ा रहे हैं और कह रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।
राइज एंड फॉल में शुरू हुई नई लव स्टोरी! अर्जुन बिजलानी ने मनीषा रानी को कही गजब बात
