प्रयागराज, दो दिवसीय वृहद रोजगार मेले “रोजगार महोत्सव-2026” के माध्यम से लगभग 30 हजार पदों के सापेक्ष बेरोजगारो को कराया जायेगा सेवायोजित

प्रयागराज, दो दिवसीय वृहद रोजगार मेले “रोजगार महोत्सव-2026” के माध्यम से लगभग 30 हजार पदों के सापेक्ष बेरोजगारो को कराया जायेगा सेवायोजित

दो दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन 09 एवं 10 अक्टूबर को

विधान सभावार क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा अलग-अलग तिथियों में रोजगार मेला किया जायेगा आयोजित

उ०प्र० रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा शम्भूनाथ ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूट, झलवा के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय वृहद रोजगार मेले रोजगार महोत्सव-2026 का आयोजन दिनांक 09 एवं 10 अक्टूबर 2026 को आयोजित कर निजी क्षेत्र की 100 कम्पनियों के माध्यम से लगभग 30 हजार पदो के सापेक्ष बेरोजगारो को सेवायोजित कराया जायेगा।

  सहायक निदेशक सेवायोजन, प्रयागराज ने बताया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज जनपद के सभी विधान सभा क्षेत्रों में सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर माह मे क्रमशः दिनांक 24.09.2026 को शहर उत्तरी 25.09.2026 बारा 26.09.2026 को सोरांव, 27.10.2026 को फाफामऊ, 28.10.2026 को करछना, 29.10.2026 को कोरांव, 16.11.2026 को फूलपुर, 17.11.26 को भेजा, 18.11.2026 को शहर दक्षिणी, 27.11.2026 को प्रतापपुर, 28.11.2026 को हण्डिया में रोजगार मेलों के माध्यम बेरोजगार नवयुवक/ नवयुवतियों को निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों में उनकी योग्यता के अनुरूप सेवायोजित कराया जाना प्रस्तावित है। उपरोक्त तिथियों में परिस्थिति अनुरूप परिवर्तन हो सकता है। रोजगार मेले में प्रेरणा कंसल्टेंसी, जस्ट डायल, एक्सिस बैंक, सिद्धी इनफोटेक, वर्धमान टेक्सटाइल, बी.के.टी. टायर, फ्लीपकार्ड, ब्लींकिट, टाटा मोटर्स, यूनिकेम लेबरोटरींज, पेटीएम आदि प्रतिष्ठित कम्पनियां प्रतिभाग करेगी। प्रेस वार्ता में शम्भूनाथ ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूट के प्लेसमेन्ट आफिसर श्री अविरल, सिद्धी इनफोटेक के श्री रितेश गोयल एवं जिला सेवायोजन अधिकारी कौशाम्बी उपस्थित रहे।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment