फर्रुखाबाद:भाजपा के सेवा पखवाड़े को लेकर फतेहगढ़ मंडल की बैठक, 13 कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 11 सितंबर 2026 भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री प्रशांत राव चौबे ने जनपद प्रवास के दौरान फतेहगढ़ मंडल की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीमती रमला राठौर ने की। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े को लेकर पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

क्षेत्रीय मंत्री प्रशांत राव चौबे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मंडल स्तर पर एक माह तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत कुल 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता और सेवा भाव के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

बूथ स्तर पर जलाए जाएंगे दीप

बैठक में बताया गया कि सेवा पखवाड़े के दौरान विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा 17 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनकी दीर्घायु की कामना की जाएगी।

शहीदों की प्रतिमाओं और गंगा तट की होगी सफाई

सेवा पखवाड़े के तहत शहीदों के सम्मान में उनकी प्रतिमाओं की साफ-सफाई भी की जाएगी। इसके साथ ही गंगा नदी के तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

सूरज अल्ट्रासाउंड में हुई बैठक

फतेहगढ़ के प्रमुख समाजसेवी राजीव पाठक के प्रतिष्ठान सूरज अल्ट्रासाउंड में बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, जिला मंत्री शिव मोहन दुबे, जिला मंत्री प्रतिभा राजपूत, प्रभाकर राजपूत, सुमित कटियार, नगर महामंत्री, उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, अनिल प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष रेखा सोमवंशी, नगर मंत्री अंकुर वर्मा, संजीव सिंह तथा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रानू दीक्षित अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

बैठक में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का भरोसा दिलाया।

Leave a Comment