गोला गोकर्णनाथ:(द दस्तक 24 न्यूज) थाना हैदराबाद पुलिस टीम द्वारा गौ आश्रय ग्राम हैदराबाद से पशु चोरी करने वाले 05 नफर अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में वांछित/वारण्टी व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी व क्षेत्राधिकारी गोला महक शर्मा के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना हैदराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.06.2026 को पशु चोरी करने के सम्बन्ध में ADO पंचायत सर्वेश कुमार द्वारा सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 241/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएऩएस पंजीकृत किया गया। उक्त मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.शीबू पुत्र रहीश उम्र करीब 28 वर्ष 2.मो0 ऐजाज पुत्र मो0 एहसान उम्र करीब 25 वर्ष 3.शमीम पुत्र शफीतुल्ला उम्र करीब 40 वर्ष निवासीगण ग्राम कुकरा थाना मैलानी जनपद खीरी 4.अंकुल कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार उम्र करीब 25 वर्ष 5.अंकुल तिवारी पुत्र राजेश कुमार उम्र करीब 26 वर्ष नि0गण ग्राम मूडा सरकटा थाना हैदराबाद जनपद खीरी को मय एक अदद पिकअप UP31T7708 एक अदद जिन्दा बैल के साथ गिरफ्तार किया गया। यक्ष ऐप पर फीडिंग कर वास्ते विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।
बरामदगी का विवरणः-
एक अदद पिकअप UP 31T7708 मय एक अदद जिन्दा बैल
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. उ0नि0 नरेन्द्र कुमार सिंह थाना हैदराबाद जनपद खीरी
2 का0 नितिन थाना हैदराबाद जनपद खीरी
Related