फर्रुखाबाद:तहसील सदर बार एसोसिएशन चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजीव सिंह चौहान ने वापस लिया नामांकन; रामेंद्र कटियार का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2026 तहसील सदर बार एसोसिएशन के चुनाव में मंगलवार को नामांकन वापसी के दिन बड़ा बदलाव देखने को मिला। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव सिंह चौहान ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अध्यक्ष पद पर रामेंद्र कटियार उर्फ रामू का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है।

अध्यक्ष पद के लिए रामेंद्र कटियार उर्फ रामू और राजीव सिंह चौहान ने नामांकन दाखिल किया था। राजीव सिंह चौहान के नामांकन वापस लेने के बाद अब अध्यक्ष पद पर रामेंद्र कटियार अकेले प्रत्याशी रह गए हैं।

सदस्य पद पर भी दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया

सदस्य पद के लिए कुल नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें से शिव मंगल सिंह और संजय कटियार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद शेष सात प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

चुनाव अधिकारी उमाशंकर कटियार ने बताया कि सदस्य पद पर राघव शुक्ला, अरविंद कुमार, अभिनय गुप्ता, रुकमंगल सिंह, सुधीर सक्सेना, मनोज यादव और सर्वेश कुमार का निर्विरोध निर्वाचन तय है।

सचिव पद पर कांटे की टक्कर

अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनने के बाद अब सबसे ज्यादा चर्चा सचिव पद के चुनाव को लेकर है। सचिव पद पर ओम प्रकाश दुबे उर्फ ओमू और रविनेश चंद्र यादव आमने-सामने हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

वहीं संयुक्त सचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला है। इस पद के लिए अमित यादव, हेमराज सिंह और अतुल शाक्य मैदान में हैं।

इन पदों पर भी होगा चुनाव

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजीव यादव और जगवीर कुशवाह के बीच मुकाबला है।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विकास सक्सेना और होशियार सिंह यादव आमने-सामने हैं।

कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार सक्सेना और राजेश कुमार वर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।

इसके अलावा ऑडिटर और पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन होने के कारण उमेश कुमार सारस्वत और संतोष कुमार राजपूत का निर्विरोध निर्वाचन तय है।

निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर समर्थकों ने दी बधाई

रामेंद्र कटियार उर्फ रामू के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने की स्थिति बनने पर अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है। संजय शाक्य, प्रदीप मिश्रा, सुबोध कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश दुबे, अनूप कटियार, विपिन यादव, दिलीप कश्यप, स्वदेश दुबे, अतुल मिश्रा, अनुपम राजपूत, विकास सक्सेना और रविनेश यादव सहित अन्य अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

अब तहसील सदर बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष, ऑडिटर, पुस्तकालयाध्यक्ष और सदस्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की तस्वीर साफ हो गई है, जबकि सचिव समेत अन्य पदों पर चुनावी मुकाबला देखने को मिलेगा।

Leave a Comment