कासगंज जिलाधिकारी प्रणयसिंहने विकाश भवन में मॉडल प्रेरणा कैंटीन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली

कासगंज, 08 सितंबर 2026। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विकास भवन सभागार में मॉडल प्रेरणा कैंटीन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कैंटीन का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मॉडल प्रेरणा कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। कैंटीन में समूह की महिलाओं द्वारा स्वच्छ एवं शुद्ध भोजन तैयार कर उचित दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कैंटीन के सफल संचालन तथा साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, जिला परियोजना निदेशक प्रतिमा निमेष सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment