उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का 11 सितंबर को कासगंज जनपद भ्रमण।
कासगंज, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मा० न्यायमूर्ति श्री राम औतार सिंह के नेतृत्व में आयोग का जनपद कासगंज भ्रमण 11 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण 11 सितंबर को प्रातः लगभग 10ः30 बजे जनपद कासगंज पहुंचेंगे। इसके उपरांत प्रातः 10ः30 से 11ः00 बजे तक जिलाधिकारी/रिजर्व के साथ चर्चा की जाएगी। प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति पर बैठक आयोजित होगी। इसके बाद दोपहर 12ः30 से 01ः30 बजे तक रिजर्व रहेगा।
आयोग में अध्यक्ष मा० न्यायमूर्ति श्री राम औतार सिंह के साथ सदस्य श्री बृजेश कुमार, श्री संतोष कुमार विश्वकर्मा, डॉ. अरविन्द कुमार चौरसिया एवं श्री एसपी सिंह शामिल हैं।
आयोग के भ्रमण के दौरान जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति से संबंधित विषयों पर चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जाएगी। जनपद प्रशासन द्वारा आयोग के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

