अर्जक संस्कारों और त्योहारों से ही हमारी उन्नति होगी–उपेन्द्र पथिक
बाराचट्टी (गया), 6 सितंबर।
मानववादी संगठन अर्जक संघ के तत्वावधान में आज गजरागढ़ में शहीद जगदेव प्रसाद, ललई सिंह यादव और कवि चंद्र प्रकाश लाल की स्मृति में एक समारोह आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता जिला के सहायक मंत्री संजय मंडल ने की।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपेन्द्र पथिक ने शहीद जगदेव प्रसाद,ललई सिंह यादव और कवि चंद्र प्रकाश लाल की जीवनी पर विस्तार से चर्चा किया और कहा कि उक्त सभी महापुरुष अर्जक संघ और शोषित समाज दल से जुड़े थे। उन्होंने अत्याचार , जुल्म, ऊंच नीच का भेदभाव, पुनर्जन्म और भाग्यवाद से छुटकारा दिलाकर हमारा मनोबल बढ़ाया था ताकि समाज में बराबरी लाया जा सके।इसीलिए हम सब उनकी स्मृति दिवस मनाते हैं। इस माध्यम से हम अपने आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देते रहें।
उन्होंने कहा कि वे सभी महापुरुष अर्जक संघ की रीति रिवाज, संस्कार और त्यौहार को अपनाने पर बल देते थे। इससे ही हमारी उन्नति होगी। समाज में शांति और समृद्धि आएगी।
उक्त सभी महापुरुष समाज में बराबरी लाने हेतु अर्जक साहित्य सृजन करते रहे।
श्री पथिक ने अर्जक साहित्य प्रतिदिन पढ़ने और दूसरे को भी प्रेरित करना चाहिए ।
अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद सिंह ने समारोह का शुभारंभ संविधान और अर्जक संघ का प्रस्तावना पढ़कर किया और विश्लेषण किया।
समारोह में अर्जक नेता प्रसिद्ध सिंह, भरत पाल, देवनन्दन प्रसाद, श्याम बिहारी यादव , सुरेश प्रसाद ,पूर्व मुखिया जानकी प्रसाद यादव, सुरेश दास, सोमर सिंह भोक्ता, चन्द्रदेव प्रसाद, डॉ भुनेश्वर यादव, शंभू कुमार, अक्षय मंडल, शोभा कुमारी, आदि वक्ताओं ने संबोधित करते हुए ललई सिंह यादव, शहीद जगदेव प्रसाद और कवि चंद्र प्रकाश लाल को अपना प्रेरणाश्रोत बताया और कहा कि अर्जक संघ हमें गुलामी से छुटकारा दिलाता है ।समाज में व्याप्त अशिक्षा, अंधविश्वास ,सामाजिक सांस्कृतिक कुरीतियों को समाप्त कर अर्जक संघ पर आधारित रीति नीति को अपनाने से ही शांति और समृद्धि आएगी।
समारोह का समापन करते हुए अर्जक संघ के जिला मंत्री बिनोद विरोधी ने भी महापुरुषों की चर्चा की और उनके कार्यक्रमों को अमल में लाने की वकालत की।
गया:अर्जक महापुरुषों की स्मृति में हुआ कार्यक्रम
