आंवला। नगर आंवला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में से एक युवा संवाद का कार्यक्रम युवा व्यापारियों के मध्य भरतजी इंटर कॉलेज आंवला में किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ वंदे मातरम राष्ट्रगीत द्वारा हुआ। वंदे मातरम के पश्चात भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान कार्यक्रम में अध्यक्ष अर्पित खंडेलवाल, मुख्य अतिथि डॉ सुमित और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र रहे। नरेंद्र ने संघ के 100 वर्ष की यात्रा के बारे में वर्णन किया, युवाओं को अखंड भारत के बारे में बताया और समाज को संगठित करने के लिए क्या प्रयोग किया जा सकते हैं और क्या किए जाते रहे हैं इस पर प्रकाश डाला। बौद्धिक के पश्चात चर्चा प्रारंभ हुई चर्चा में युवाओं ने डॉलर रुपए रेशों, यूजीसी पर संघ की राय एवं संघ से जुड़ने के विषय पर चर्चा की। अध्यक्ष के तौर पर आए सीए अर्पित खंडेलवाल ने संगठन के बारे में किए गए कार्यक्रमों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान द्वारा किया गया।
