तापसी पन्नू की नई फिल्म ‘गांधारी’ अपने पोस्टर रिलीज के साथ ही विवादों में आ गई है। सीधे OTT पर रिलीज हो रही इस फिल्म पर ‘कहानी चोरी’ के आरोप लगे हैं। लेखक कल्याण बंदी के कॉपीराइट के आधार पर आरोप लगाए कि फिल्म की कहानी उनके कॉन्सेप्ट पर आधारित है। यही नहीं, उन्होंने दावा किया है कि साल 2019 में ही उन्होंने ऐसी एक कहानी लिखी थी और इसे रजिस्टर भी करवाया था। हालांकि, अब तापसी की फिल्म की प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों की कंपनी ‘कथा पिक्चर्स’ ने इन आरोपों को खारिज किया है। मेकर्स का दावा है कि यह उनका ‘ओरिजिनल काम’ है। ‘गांधारी’ एक ऐसी मां की कहानी है जो अपनी अगवा बेटी की खोज पर निकलती है।
देवाशीष मखीजा के डायरेक्शन में बनी ‘गंधारी’ अगले महीने ही OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर 03 सितंबर 2026 को रिलीज हो रही है। इसी साल फरवरी में रिलीज ‘अस्सी’ के बाद यह तापसी पन्नू की अगली फिल्म है। इसमें उनके साथ इश्वक सिंह भी हैं। फिल्म की कहानी इसकी प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों ने ही लिखी है।
