बरेली/इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

बरेली/देवरनिया। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में कोतवाली देवरनिया पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से एक विवादित वीडियो शेयर करते हुए अशोभनीय टिप्पणी की थी । जिससे आमजन में आक्रोश उत्पन्न हुआ था।मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को देवरनिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी एवरन पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम गिरधरपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो की स्टोरी लगाई थी और उससे गलती हो गई। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी उपनिरीक्षक आशुतोष द्विवेदी, एस आई मुकेश कुमार , कांस्टेबल राजन शामिल रहे।

Leave a Comment