राष्ट्रीय समिति के साथ उत्तर प्रदेश की प्रांतीय समिति की बैठक भी साथ में होगी–राम निवास वर्मा
पटना से उपेन्द्र पथिक की रिपोर्ट
पटना, द दस्तक 24 ।
मानववादी संगठन अर्जक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आगामी 29 एवं 30 अगस्त को उत्तर प्रदेश के जौनपुर सिटी स्टेशन के निकट होगी जिसमें देश की सामाजिक और सांस्कृतिक समस्याओं पर विशेष चर्चा होगी। उक्त जानकारी संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिवनंदन प्रसाद प्रभाकर ने दी ।
उन्होंने बताया बैठक में अर्जक संघ के विस्तार और अर्जक त्यौहार पर भी बैठक में चर्चा होगी।
एक अन्य समाचार के अनुसार, संघ के उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष राम निवास वर्मा ने कहा है कि जौनपुर स्टेशन के निकट ही उत्तर प्रदेश के प्रांतीय समिति की भी बैठक 29 –30 को ही होगी।जिसमें सभी जिला के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है।जिसमें अर्जक पद्धति से हुई शादी और श्राद्ध की पूरी रिपोर्ट जमा की जाएगी।
अर्जक संघ की बैठक जौनपुर में 29–30 अगस्त को
