अरशद वारसी की अगली फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अरशद डबल रोल में नजर आएंगे। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म होगी जिसका पोस्टर सोमवार को जारी किया गया।
फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ अरशद वारसी की अन्य कॉमेडी फिल्मों से कुछ अलग होगी। फिल्म की कहानी दो पुरुषों के जीवन पर आधारित होगी। जानें इसमें क्या खास होगा?
इसमें अरशद के अलावा संजीदा शेख, विजय राज, पूजा चोपड़ा, बिजेंद्र काला और दिवंगत अतुल परचुरे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। फिल्म में जीवन और भीमा नाम के दो किरदार हैं जिन्हें अरशद निभाने वाले हैं। मेकर्स ने इस फिल्म को 4 सितंबर 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म कर्ज में डूबे दो व्यक्तियों की कहानी है।
