लखीमपुर खीरी : अभाविप ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) सावन के अंतिम सोमवार पर छोटी काशी गोला में आस्था का एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोला नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने छोटी काशी के नाम से विख्यात शिव मंदिर में दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। फूलों की बारिश होने के बाद श्रद्धालुओं में दोगुना उत्साह देखने को मिला और इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘हर हर महादेव’ का जयघोष किया। छोटी काशी गोला शिव मंदिर दर्शन पूजन के लिए दूर दराज सहित कई प्रदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
सोमवार की तड़के सुबह से ही छोटी काशी गोला में कावड़ियों की लंबी कतारें देखी गई। इस दौरान मंदिर परिसर के भीतर और बाहर ‘हर हर महादेव’ के जय घोष से वातावरण गूंज उठा। सोमवार की सुबह से ही छोटी काशी शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए कई प्रदेशों से आए श्रद्धालु लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सावन की भीड़ को देखते हुए पूरे धाम परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
पुष्प वर्षा और स्वागत कार्यक्रम में अमित शुक्ला पिंटू, अभाविप के नगर अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार, जिला संयोजक सचिन राज, तहसील संयोजक हर्ष भारद्वाज, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष मिश्रा, नगर मंत्री कृष्णा शुक्ला, कुशाग्र, शिवेंद्र सिंह, आशुतोष दीक्षित सहित अभाविप के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment