फर्रुखाबाद:श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को लेकर श्रृंगीरामपुर में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2026 श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार के दृष्टिगत जनपद में कांवड़ यात्रा एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में रविवार को अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने थाना कमालगंज क्षेत्रांतर्गत श्रृंगीरामपुर पहुंचकर कांवड़ ड्यूटी एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही, कांवड़ियों के आवागमन तथा यातायात संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं को देखा गया।

अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को संभावित भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा यातायात सुचारु रूप से संचालित कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन एवं पुलिस की सक्रियता के चलते श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को लेकर श्रृंगीरामपुर क्षेत्र में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही

Leave a Comment