फर्रुखाबाद:स्वतंत्रता दिवस पर श्री बाबू सिंह जयसिंह नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज में निकली भव्य तिरंगा रैली

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री बाबू सिंह जयसिंह नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज की ओर से देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन डॉ. शैलेन्द्र यादव, चेयरपर्सन डॉ. सुनीता यादव एवं संस्था की प्राचार्य डॉ. मीना कुमारी ने किया। तिरंगा हाथों में लेकर निकले विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। छात्र-छात्राओं में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देश की प्रगति में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य सौरभ उपाध्याय सहित समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ मौजूद रहे। शिक्षकों एवं स्टाफ ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान “राष्ट्रहित सर्वोपरि है और देश की सेवा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है” का संदेश दिया गया। रैली ने विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया।

Leave a Comment