आजमगढ़:आइडियल पत्रकार संगठन के प्रदेश संरक्षक एवं मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र नाथ पांडे का निधन, पत्रकार जगत में शोक

आजमगढ़ ब्यूरो :: अतरौलिया (आजमगढ़)। क्षेत्र के बढ़या निवासी, वरिष्ठ मान्यता प्राप्त पत्रकार, समाजसेवी एवं आइडियल पत्रकार संगठन के प्रदेश संरक्षक वैद्य नरेंद्र नाथ पांडे का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बात सुनकर ही समस्त पत्रकार जगत, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय नरेंद्र नाथ पांडे अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता, सरल स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित थे। उन्होंने लंबे समय तक पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और समाज में बहुत ही सकारात्मक योगदान दिया। उनके निधन पर पत्रकारों, बुद्धिजीवियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Leave a Comment