एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए परिवार का एक वीडियो सामने आया है, जिसे एक पैपराजी पेज ने शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा, पति-सिंगर निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी नजर आ रहीं हैं।
44 साल की प्रियंका ने यह नहीं बताया कि वह शहर क्यों आई हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग जारी रखने के लिए लौटी हैं। इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं और प्रियंका भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
एयरपोर्ट लुक में प्रियंका काफी सिंपल और कम्फर्टेबल नजर आईं। उन्होंने डार्क ब्राउन को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें ऑफ-शोल्डर टॉप था। इसके साथ उन्होंने बेज कैप, ब्लैक सनग्लासेस और ब्राउन फ्लैट्स पहने थे।
वहीं निक जोनस ऑल-ब्लैक आउटफिट में दिखे। उन्होंने ब्लैक शर्ट और ट्राउजर के साथ व्हाइट-एंड-ब्लैक चेकर्ड स्नीकर्स और सनग्लासेस पहने थे। वह अपनी बेटी मालती मैरी को गोद में लिए हुए नजर आए।
