धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, क्या कहा

देश की पहली महिला आईपीएस रहीं किरण बेदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सुझाव दिया है कि शिक्षा मंत्रालय अब एक नई शुरुआत कर सकता है. उनका मानना है कि ये ऐसा मौका है जिसे हाथ से जाने नहीं देना चाहिए.

किरण बेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आगे लिखा, ”उन सभी चीजों की पहचान करें जिन्हें सही करने और बदलने की ज़रूरत है. लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि वे बात सुनने और सुधार करने के लिए हमेशा तैयार रहें.” पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल ने ये भी कहा कि लोगों की जरूरतों और उम्मीदों को लेकर संवेदनशील रहने की जरूरत है. खासकर युवाओं के प्रति यह और जरूरी है क्योंकि उनकी पूरी जिंदगी अभी बाकी है. उन्होंने कहा, ”हर तरह से असरदार और संवेदनशील गवर्नेंस पर फोकस करें. एक भी दिन बर्बाद नहीं करना है.”

Leave a Comment