प्रयागराज : जोन गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज थाना सरायममरेज पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

      श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायममरेज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-79/2026 धारा-85/80(2) भा0न्या0सं0 व 3/4 DP ACT  से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मुन्नीलाल गौड़ पुत्र स्व0 मिठाईलाल गौड़ निवासी ग्राम सरजूपट्टी थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सरामयममरेज पुलिस द्वारा आज दिनांक-23.07.2026 को थाना सरायममरेज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सरजूपट्टी  स्थित बड़का पुलिया के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी  । 

      उल्लेखनीय है कि मुकदमा वादी की बहन द्वारा पति व ससुरालीजनों से दहेज प्रताड़ना से प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर लेने के सम्बंध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना सरायममरेज पर मु0अ0सं0-79/26 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित 01 नामजद अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मुन्नीलाल गौड़ पुत्र स्व0 मिठाईलाल गौड़ निवासी ग्राम सरजूपट्टी थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 65 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-79/2026 धारा-85/80(2) भा0न्या0सं0 व 3/4 DP ACT थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 राज कुमार यादव, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. हे0का0 राम बहादुर, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. का0 राजू गौड़, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment