उ०प्र० अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लि०, लखनऊ द्वारा संचालित / वितरित ऋणों को मार्जिन मनी ऋण/ टर्मलोन ऋण/शैक्षिक ऋण/ब्याज रहित ऋण/स्वयं सहायता ऋण योजनान्तर्गत जनपद-प्रयागराज के समस्त अल्पसंख्यकों (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी) समुदाय के ऋणगृहता को सूचित किया जाता है कि दिनांक 15.08.2026 तक समस्त बकाया ऋणों की किस्ते कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, विकास भवन, कक्ष सं0-50, प्रयागराज में जमा कराकर रसीद अवश्य प्राप्त कर लें।
जिला प्रबन्धक, उ०प्र० अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लि0 श्री कृष्ण मुरारी ने बताया है कि उपरोक्त बकाया ऋणों की किस्तें निर्धारित तिथि तक जमा कर दें अन्यथा ऋणगृहता के विरूद्ध बकाया धनराशि की वसूली हेतु मामला जिलाधिकारी महोदय को सौंप दिया जायेगा, जोकि निगम के ऋण के ब्याज सहित वसूली भू-राजस्व के बकाये के रूप में करेंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं की होगी।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
