बंगाल में ममता को झटके पर झटका: अब अनुब्रत मंडल ने छोड़ा दीदी का साथ

तृणमूल कांग्रेस के ऋतब्रत बनर्जी वाले गुट ने अपनी जिला कमिटी और अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। इस घोषणा में सबसे हैरान करने वाला नाम अनुब्रत मंडल का है। बीरभूम के कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल ने ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है। वह अब ऋतब्रत बनर्जी के खेमे में शामिल हो गए हैं। ऋतब्रत गुट ने उन्हें बीरभूम का नया जिला अध्यक्ष बनाया है। इस फैसले को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए एक बहुत बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।

ऋतब्रत बनर्जी के गुट ने न केवल जिला अध्यक्षों की घोषणा की, बल्कि पूर्व राज्यसभा सांसद शांतनु सेन को अपनी राज्य समिति में शामिल कर लिया है। पार्टी की बैठक में पूर्व पानीहाटी विधायक निर्मल घोष भी नजर आए। निर्मल घोष का नाम आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना से जुड़ी कथित जल्दबाजी में हुई अंत्येष्टि के विवाद में सामने आया था। हालांकि, ऋतब्रत बनर्जी ने साफ किया कि निर्मल घोष की मौजूदगी के बावजूद उनके बारे में बैठक में कोई चर्चा या फैसला नहीं लिया गया है।

Leave a Comment