कासगंज: उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला शक्ति केंद्र जेंडर कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन के चयन हेतु विकास खंड सोरों में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 10 जुलाई 2026 से 23 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन संबंधित विकास खंड कार्यालय में जमा कर सकती हैं। जेंडर सीआरपी के चयन हेतु अभ्यर्थी का कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण एवं पढ़ने-लिखने में दक्ष होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही सामाजिक निर्माण, वित्तीय समावेशन, आजीविका एवं अन्य संबंधित विषयों का ज्ञान होना अपेक्षित है।
अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन अथवा संकुल स्तरीय संघ की सदस्य होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त सामाजिक एवं लैंगिक मुद्दों के प्रति संवेदनशील होने के साथ-साथ इन विषयों पर कार्य करने का अनुभव भी आवश्यक है। स्मार्टफोन का उपयोग करने, विभिन्न गांवों एवं जनपदों में भ्रमण करने तथा महिलाओं के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं मुद्दों की जानकारी एकत्रित करने की क्षमता भी अपेक्षित है।
कासगंज: जेंडर कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित
