लखीमपुर खीरी : कुंभी सभागार में गोला विधायक ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत वितरित किए हेल्थ कार्ड

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) क्षेत्र पंचायत सभागार कुम्भी गोला मे बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोला विधायक माननीय अमन गिरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने सम्मानित शिक्षकगणों को कैशलेश चिकित्सा कार्ड प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है सरकार की इस दूरगामी व कल्याणकारी योजना के माध्यम से हमारे सम्मानित शिक्षकगण स्वस्थ व सशक्त बनेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते बल्कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव भी तैयार करते हैं।
इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्रा,ब्लॉक प्रमुख कुम्भी विमल वर्मा, रामगुलाम पांडे, के के शुक्ला, राम रछपाल राजपूत, राम कुमार सिंह, राम नरेश तिवारी, सुरेश जायसवाल, राजेंद्र मिश्रा, गोपाल शुक्ला, खण्ड शिक्षा अधिकारी रामजी, अध्यक्ष प्राथमिक संघ विजय पाल वर्मा, अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ नरेंद्र वर्मा सहित समस्त शिक्षक संघ के अधिकारीगण व बड़ी संख्या में सम्मानित शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Comment