श्रीमान् पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त अपराध (नोडल) के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर) के कुशल नेतृत्व में मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 साइबर क्राइम द्वारा निर्गत निर्देश के तहत चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के क्रम में साइबर सेल व साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-07.07.2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रातर्गत राम यश पीजी कॉलेज में आयोजित साइबर अपराध से बचाव के कार्यक्रम में जागरुकता अभियान के अन्तर्गत प्रतिभाग किये गये विभिन्न जनपदों से आये हुए लगभग 500 NCC CADETS व विद्यालय में अध्यापन करा रहे शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को को साइबर अपराध के प्रति जागरुक किया गया तथा रोकथाम हेतु आवश्यक सुझाव दिया गया ।
साइबर अपराध के प्रति जागरुक किया गया तथा जागरुक किया गया कि किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर फ्राड होने के दशा में 1930 पर कॉल एवं www.CyberCrime.gov.in, www.cyberpolice.uppolice.gov.in पर शिकायत दर्ज करें तथा उनके द्वारा साइबर अपराध के संबंध में पूछे गये प्रश्नों के उचित समाधान के बारे में बताया गया।
साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सभी से महत्वपूर्ण अपील-
- अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- मजबूत पासवर्ड बनायें ।
- सोशल मीडिया पर पर्सनल जानकारी शेयर न करें।
- ऑनलाइन स्कीम और लाटरी निकलने जैसे ऑफर पर भरोसा न करें।
- पब्लिक वाई-फाई का उपयोग न करें।
- अपने ब्राउजर को अपडेट रखें।
- सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 2-Step Verification ऑन रखें।
- अनजान नंबर से आयी हुई कॉल को रिसीव करने से बचे।
- साइबर अपराध होने पर टोल फ्री नं0-1930 पर डायल करें।
साइबर जागरुकता अभियान में प्रतिभाग करने वाली टीम-
- उ0नि0 घनश्याम यादव प्रभारी साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 स्वतंत्र कुमार साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि रूपेश कुमार साइबर सेल कमिशंनरेट प्रयागराज।
- का0 अनमोल सिंह साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- साइबर अपराध के प्रति जागरुगता ही बचाव है। साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करे अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकत करें । या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें ।
- सतर्क रहे, जागरुक रहे ।
- साइबर क्राइम पुलिस उत्तर प्रदेश सदैव आपकी सेवा में तत्पर ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

