फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ आर्मी कैंपस स्कूल में ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रमका हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2026 फतेहगढ़ स्थित आर्मी कैंपस के स्कूल में आयोजित ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्रों और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में यातायात से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, ओवरस्पीडिंग से होने वाले खतरे तथा सुरक्षित सड़क उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के समापन पर एमआईसी स्कूल के प्रिंसिपल कैप्टन गिरजा शंकर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए उपस्थित TSI आफाक खान से कहा, “अब तो जब भी ट्रैफिक अवेयरनेस प्रोग्राम होगा, आपको ही बुलाएंगे।” उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है और ऐसे कार्यक्रम बच्चों के साथ-साथ उनके परिवारों तक भी सकारात्मक संदेश पहुंचाते हैं।

कार्यक्रम में छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रशासन ने भी भविष्य में इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित कराने की बात कही।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया।

Leave a Comment