फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 जिला जज, जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार एवं केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल चिकित्सालय, पुरुष एवं महिला बंदियों की बैरकों सहित संपूर्ण कारागार परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी परीक्षण किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला जज, डीएम एवं एसपी ने जेल प्रशासन को बंदियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुविधाओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
