कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 जनपद के तालग्राम क्षेत्र स्थित ग्राम अकरमाबाद के निवासी शेर सिंह के पुत्र मिलन शाक्य का भारतीय सेना में इंजीनियर पद पर चयन होने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। किसान परिवार से संबंध रखने वाले मिलन शाक्य की इस उपलब्धि पर परिजनों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
मिलन शाक्य की इस सफलता से परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। उनके बाबा चक्कू लाल, दादी श्री देवी, पिता शेर सिंह, माता रामलली, चाचा शिवराम सिंह, चाची सीमा, बुआ शारदा देवी, बुआ नन्ही देवी, ममता देवी, शिंकी, सालिनी, मोहिनी एवं भाई विकास शाक्य, मनोज शाक्य, नीलेश शाक्य ,दोस्त पीयूष पाल ,किशन ,अभिषेक पाल ,रामबहादुर राजपूत ,डब्लू चौहान ,शानू पटेल, दिनेश राजपूत ,सुदेश शर्मा, सुरजीत शर्मा आदि परिवार के सभी सदस्यों ने मिलन को बधाई देते हुए उनकी सफलता पर गर्व जताया।
ग्रामीणों का कहना है कि मिलन शाक्य ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जिससे क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। गांव अकरमाबाद में लोगों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया और मिलन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मिलन शाक्य की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
